इस साल क्या हो सकता है आपके लिए मुनाफे का सौदा

अगर आप इस साल में निवेश करने की सोच रहे हैं और माइंड में बहुत-से विकल्प आ रहे हैं तो पहले ये जानना जरूरी है कि इनमें से कौन-सा विकल्प निवेश के लिए सबसे फायदेमंद रहेगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध, बढ़ती मुद्रास्फीति, वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में बढ़ोतरी की वजह से 2022 के बाद अब इस साल भी अस्थिरता जारी रहने की उम्मीद है। जानकारों द्वारा कहा जा रहा है कि मुद्रास्फीति के नियंत्रण में आने तक दरों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है और इससे बाजार के रफ्तार में असर दिखा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि साल की पहली छमाही तक इस तरह की अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इस दौरान निवेशकों को क्या करना चाहिए? इक्विटी, निश्चित आय वाली संपत्तियां और नकद रखने जैसी चीजों में से कौन-सा विकल्प उनके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
इक्विटी में निवेश है बढ़िया विकल्प
जानकारों के मुताबिक, अगर निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो इक्विटी में निवेश एक बढ़िया विकल्प है। डायवर्सिफाइड मल्टी-कैप फंड, मिड-कैप फंड और स्मॉल-कैप फंड में मध्यम से लंबी अवधि में 13 से 15 प्रतिशत तक रिटर्न की उम्मीद की जा रही है। ये रिटर्न नॉन-लीनियर हैं और बीते कुछ सालों में इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, इस दौरान म्युचुअल फंड के द्वारा निवेश करना सही माना गया है।
कैश कर सकता शेयरों के नुकसान को कम
शेयरों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए निवेशक नकदी जुटाने पर ध्यान दें सकते हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि जमा नकदी को कर्ज में लगाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वें पिछले दो सालों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयरों से कुछ लाभ ले सकते हैं और बाद में कुछ नकदी जुटा सकते हैं।
निश्चित आय वाली संपत्तियां
निश्चित आय वाली संपत्तियां में निवेश करने से हीने वाले लाभ की दर भले ही कम रहती है, लेकिन इससे होने वाली रिस्क की संभवनाएं भी बहुत कम हो जाती है। बॉन्ड जैसे निवेश में फिर से मूल्य निर्धारण के कारण पारंपरिक 60/40 पोर्टफोलियो के लिए नए अवसरों की पेशकश की गई है। इससे इस तरह के विकल्पों के बारे में सोच जा सकता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :