Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Xiaomi ला रहा है वाइड-स्क्रीन वाला नया फोन, 6.4 इंच की स्क्रीन के साथ मिलेंगे बेहद पतले बेजल

Xiaomi ला रहा है वाइड-स्क्रीन वाला नया फोन, 6.4 इंच की स्क्रीन के साथ मिलेंगे बेहद पतले बेजल

Xiaomi एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसमें सामान्य फोन के मुकाबले ज्यादा चौड़ी 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली ...और पढ़ें






Xiaomi ला रहा है वाइड-स्क्रीन वाला नया फोन, 6.4 इंच की स्क्रीन के साथ मिलेंगे बेहद पतले बेजल


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में एक नया एक्सपेरिमेंट करने की तैयारी में लग रहा है। कंपनी एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रही है, जिसमें नॉर्मल फोन के मुकाबले ज्यादा चौड़ी डिस्प्ले देखने को मिलने की उम्मीद है। खास बात ये है कि यह कोई फोल्डेबल फोन नहीं होगा, बल्कि रेगुलर डिवाइस होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फिलहाल इस डिवाइस की डिस्प्ले टेस्ट कर रही है और इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं


मिल सकती है 6.4 इंच की 16:9 डिस्प्ले

GizmoChina की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक टिपस्टर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। टिपस्टर के मुताबिक डिवाइस में 6.3 से 6.4 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। हालांकि इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 हो सकता है, जो मौजूदा स्मार्टफोन में मिलने वाले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से काफी अलग डिजाइन ऑफर करेगा।


इतना ही नहीं इस डिस्प्ले के चारों तरफ बेहद पतले बेजल देखने को मिल सकते हैं। स्क्रीन में BT.2020 कलर गैमट का सपोर्ट मिल सकता है। इससे डिस्प्ले पर कलर रिप्रोडक्शन बेहतर हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस के नाम, फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है।


Huawei और Oppo कर रहे एक्सपेरिमेंट

हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी सामने आया है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री वाइड डिस्प्ले का ट्रेंड धीरे-धीरे फॉलो कर रही है। Huawei ने अपने Pura X फोल्डेबल के साथ इस तरह के डिजाइन को दिया था। इसके बाद कंपनी ने Pura X Max और हाल ही में Pura X View पेश किए। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि Oppo भी कथित तौर पर Reno X नाम के एक वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]