फोर सीजन लॉन में मुस्लिम जॉइंट एक्शन कमेटी मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हुआ भव्य सम्मान
सदभावना न्यूज @ एम.के आज़ाद
भोपाल। फोर सीजन लॉन में मकरानी समाज की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम जॉइंट एक्शन कमेटी, मध्यप्रदेश के सदस्य, समाज सेवी , पत्रकारों का भव्य इस्तकबाल (स्वागत एवं सम्मान) किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से भी समाज के जिम्मेदार लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समाजों को आपस में जोड़ना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा समाज के उत्थान और बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करना रहा। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के अध्यक्षों एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय जिम्मेदार व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक एकता आपसी भाईचारे और समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए। ।
कार्यक्रम में मुस्लिम जॉइंट एक्शन कमेटी के संस्थापक जाहिद मंसूरी, अब्दुल जब्बार, शाकिर खान (इंजीनियर), जमशेद आलम (पत्रकार), मुनीस खान आजाद (पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता), जावेद भाई (एडवोकेट), इरफान मीर, डॉ. रईस, आफाक खान, ओसाफ खान, मोहम्मद माहिर, मकसूद मकरानी, मुमताज अंसारी, अशफाक सलमानी, रहीमुद्दीन बलोच (अक्कलकुवा), रफीक भाई (औरंगाबाद), अब्दुल रहमान, सैफुद्दीन मकरानी साहब, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद अनवर, जहीर उद्दीन, शाहिद अहमद, शाहिद हसन, कदीम बख्श मकरानी, मुदस्सर, साजिद खान, बबलू खान, नूरुद्दीन, रियाज खान, अमजद हसन, इब्राहिम खान, आमिर खान, अतिकुर रहमान, जैद खान, आरिफ शरीफ उर रहमान, फारूक कुरैशी, सैयद अशफाक अली, रहमान खान, सैयद अयाज अली, उमर सिद्दीकी और शेख अनवर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और विभिन्न समाजों के बीच बेहतर तालमेल का संदेश दिया गया।

Post A Comment
No comments :