विदेशों में Ramayana ने लहराया कामयाबी का परचम, इंटरनेशल मार्केट में छुआ कमाई का जादुई आंकड़ा
विदेशों में Ramayana ने लहराया कामयाबी का परचम, इंटरनेशल मार्केट में छुआ कमाई का जादुई आंकड़ा
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायणम् ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में बंपर कमाई कर ली है।

रामायणम् ओवरसीज कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HIGHLIGHTS
विदेशों में फिल्म रामायणम् का बोलबाला
ओवरसीज कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई
11 दिन में कर लिया इतने करोड़ का बिजनेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से ही रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों में हर शो उत्सव का माहौल बना रहा है और बड़ी संख्या में परिवार फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।
दर्शकों के बीच लगातार बढ़ती लोकप्रियता और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर रामायणम् ने हाल ही में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया। ओवसरीज कमाई में फिल्म ने कमाल करके दिखाया है।
ओवसीज रामायणम् ने किया कमाल
रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर रामायणम् ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर ली है। रणबीर कपूर और यश स्टार इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जोकि भारतीय मुद्रा के आधार पर 400 करोड़ से अधिक का आंकड़ा। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

दुनियाभर के दर्शक इस भव्य सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस उपलब्धि को खास बनाती है दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया। दर्शकों के बीच बढ़ते उत्साह और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते ‘रामायण’ लगातार नए दर्शकों तक पहुंच रही है।

फिल्म की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि बेहतरीन कहानियों की कोई सीमा नहीं होती और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियां दुनियाभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकती हैं। अपनी इस शानदार सफलता के साथ फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े पैमाने पर कही गई भारतीय कहानियों की पहुंच कितनी व्यापक हो सकती है।
वर्ल्डवाइड हुई इतनी कमाई
ओवरसीज कमाई के मामले शानदार प्रदर्शन के दम पर ही रामायणम् ने वर्ल्डवाइड धुआंधार कारोबार करके दिखाया है। अब तक ये फिल्म 11 दिन के भीतर ग्लोबली 1384 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि पूरी दुनिया में इस पौराणिक फिल्म को जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि रामायणम् का दूसरा भाग 2028 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :