क्या फिर चलेगा 'प्रेम' का जादू? 20 कलाकारों के बीच रिलीज होगा आयुष्मान-शरवरी की Ye Prem Mol Liya का ट्रेलर
क्या फिर चलेगा 'प्रेम' का जादू? 20 कलाकारों के बीच रिलीज होगा आयुष्मान-शरवरी की Ye Prem Mol Liya का ट्रेलर
सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर रिलीज के बारे में नया अपडेट सामने आया है।
-1794818893700_v.webp)
ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर कब होगा रिलीज?
HIGHLIGHTS
ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर कब होगा रिलीज?
27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फैमिली ड्रामा
सूरज बड़जात्या ने किया है फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूरज बड़जात्या की आने वाली फैमिली एंटरटेनर 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के गानों ने पहले ही धूम मचा दी है। झूमका पटोला और इसका टाइटल सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
ट्रेलर को सामने आया अपडेट
गानों के आने के बाद दर्शकों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इस एक्साइटमेंट को देखते हुए अब इसे लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
कब रिलीज होगा ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर?
'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) के मेकर्स 18 नवंबर को इसका मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह लॉन्च हाल के समय के सबसे बड़े फिल्म इवेंट्स में से एक होगा, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के लगभग 20 कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
-1794819165985.webp)
ट्रेलर लॉन्च में मौजूद होगी पूरी स्टारकास्ट
आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी, राजेश कुमार और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर लगभग पूरी स्टार कास्ट की मौजूदगी, एक ऐसी फिल्म के लिए एक बड़ी सभा जैसा माहौल बनाएगी, जो परिवार और रिश्तों को सबसे अहम मानती है।
-1794819129553.webp)
'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में
ये प्रेम मोल लिया एक अपकमिंग रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा है, जो सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के तहत कमल कुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या और महावीर जैन द्वारा निर्मित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शारवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे अहम किरदार निभा रहे हैं।
इसमें संगीत हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने दिया है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :