Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जॉन अब्राहम की Guru को मिल गई लीड हीरोइन, साइकोलॉजिकल-थ्रिलर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री?


जॉन अब्राहम की Guru को मिल गई लीड हीरोइन, साइकोलॉजिकल-थ्रिलर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री?


अभिनेता जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म गुरु की लीड एक्ट्रेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।







जॉन की अगली मूवी गुरु (फोटो क्रेडिट- एक्स)


साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी फिल्म गुरु


जॉन अब्राहम के साथ नजर आएगी एक्ट्रेस


इस फिल्म में नजर आ चुकी है अदाकारा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) का नाम लंबे समय से अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जॉन की आने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में गुरु का नाम भी शामिल है, जिसका निर्देशन रिभु दास गुप्ता कर रहे हैं।


इस बीच अब गुरु (Guru 2027 Movie) की लीड एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि बी टाउन की एक फेमस अदाकारा ने इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में काम करने के लिए हामी भर ली है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी अभिनेत्री है।



जॉन अब्राहम की गुरु में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

काफी समय से जॉन अब्राहम का नाम फिल्म गुरु को लेकर सिनेमाई गलियारे में छाया हुआ है। इस मूवी की लीड एक्ट्रेस का नाम भी अब सामने आ गया है। दरअसल वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म गुरु में अभिनेत्री निकिता दत्ता (Nikita Dutta) अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह से पहचान बनाने वाली निकिता अब जॉन की गुरू के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी।




बात की जाए फिल्म गुरु के बारे में तो इस फिल्म की शूटिंग लंदन में बीते सितंबर से शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा जॉन अब्राहम सिर्फ इस मूवी में लीड एक्टर की भूमिका निभाते नहीं दिखेंगे, बल्कि वह बतौर निर्माता भी इसकी कमान संभाले हुए हैं। अभी फिल्म की शूटिंग का आधा हिस्सा पूरा हो चुका है।




बात की जाए गुरु की रिलीज डेट के बारे में तो साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर वाली इस मूवी की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल 2027 में इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है। बता दें कि जॉन की राकेश मारिया बायोपिक भी अगले साल आ सकती है।
गुरु का हिस्सा ये कलाकार

फिल्म गुरु में सिर्फ जॉन अब्राहम और निकिता दत्ता ही बतौर कलाकार नहीं नजर आएंगे, बल्कि उनके साथ सिनेमा के कई अन्य सितारे दिखाई देंगे, जिनमें धुरंधर फेम दानिश पंडोर, किटू गिडवानी और आरिफ जकारिया जैसे कई सेलेब्स अहम किरदार में अपनी छाप छोड़ते दिखेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]