Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7000 mAh बैटरी वाले Motorola पर डिसंकाउंट, 6.88 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

7000 mAh बैटरी वाले Motorola पर डिसंकाउंट, 6.88 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

फ्लिपकार्ट पर Motorola G06 Power स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है, जिससे यह 11,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के साथ इसे और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसमें 7000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं।







Motorola G06 Power पर बंपर डिस्काउंट फ्लिपकार्ट पर पाएं शानदार डील



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बजट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर बेस्ट डील मिल रही है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर Motorola G06 Power पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। मोटोरोला के इस फोन में 7,000 mAh की बैटरी, 6.88 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यह फोन कम बजट में अच्छा विकल्प ह, जिसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। यहां हम आपको मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Motorola G06 Power पर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट में Motorola G06 Power को 19,999 रुपये की जगह सिर्फ 11,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन पर ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म सीधा 40% तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। फ्लिपकार्ट पर सलेक्टेड बैंक के क्रेडिट कार्ड पर पेमेंट करने पर 750 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट के साथ मोटोरोला के इस फोन को 11,240 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।




बैंक डिस्काउंट की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक के कार्ड पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही एक्सिस फ्लिपकार्ट बैंक और एसबीआई फ्लिपकार्ट बैंक के कार्ड पर 600 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही यूजर्स पुराना फोन एक्सचेंज करने पर एडिशनल डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं।

Motorola G06 Power स्पेसिफिकेशन्स

Motorola के अफॉर्डेबल फोन में 6.88-इंच की HD+ 120Hz IPS LCD पैनल दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले में Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन मिलती है। मोटोरोला के इस फोन को वेगन लेदर बैक और पेनटोन-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को MediaTek के Helio G81 Extreme ऑक्टा-कोर चिप के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 4 GB की रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है।


मोटोरोला के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही फोन में 18W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरा की बात करें तो मोटोरोला के इस फोन में 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Hello UI पर रन करता है।


इस फोन को IP64 रेटिंग के साथ मिलता है। इसके साथ ही फोन में स्टीरियो स्पीकर मिलता है, जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G/LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB 2.0 Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में साइड- माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]