समय की चुकाई भारी कीमत, 44 साल पहले Kishore Kumar से छिना था मिथुन दा का कल्ट गीत; बदला था बप्पी दा का नसीब

मिथुन दा का 44 साल पहले एक ऐसा गाना आया था, जो लोगों ने अपने गमों में खूब गाया है। हालांकि, ये गीत किशोर कुमार गाने वाले थे, लेकिन उनकी एक गलती ने किस्मत का पासा पूरी तरह से पलट दिया।

किशोर कुमार से छिना था मिथुन दा का आइकॉनिक गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम
HIGHLIGHTS
किशोर कुमार के लेट आने ने बदला था बप्पी दा का नसीब
टूटी-फूटी हिंदी वाले बप्पी लहिरी ने 44 साल पुराने गाने को बनाया यादगार
मिथुन चक्रवर्ती के सैड सॉन्ग को गाने वाले थे किशोर कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में लगभग ढाई से 3 हजार अलग-अलग मिजाज के गाने गाए। किशोर कुमार अपने दौर के वो गायक थे, जो हमेशा अपनी शर्तों पर काम करते थे।
ऐसे ही मनमौजी स्वभाव की वजह से समय पर स्टूडियों न आने के कारण किशोर कुमार (Kishore Kumar Songs) के हाथ से मिथुन दा पर फिल्माया एक बहुत ही बड़ा गाना निकल गाया था और बप्पी दा को मिल गया। कौन सा वो गीत, चलिए बताते हैं।
44 साल पहले किशोर कुमार गाने वाले सुपरहिट गाना
बप्पी दा की किस्मत बदलने वाले जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1982 में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती के करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म 'डिस्को डांसर' का था। इस सुपरहिट गाने के लिरिक्स थे 'याद आ रहा है तेरा प्यार' (Yaad Aa Raha Hai Tera Pyar Song)।
इस गाने को दिग्गज सिंगर बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) ने गाया था। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म के सुपरहिट ट्रैक को सिर्फ अपनी मधुर आवाज ही नहीं दी थी, बल्कि गाने का कंपोजिशन भी किया था। याद आ रहा है तेरा प्यार गाने के लिरिक्स अंजान ने लिखे थे। हालांकि, ये गाना पहले बप्पी दा नहीं, बल्कि किशोर कुमार गाने वाले थे।

किशोर कुमार को कंपोजर ने किया था रिप्लेस
किशोर कुमार का डिस्को डांसर के लिए ये गाना फाइनल हो चुका था, जिसमें संगीत बप्पी दा ने दिया था। हालांकि, जब रिकॉर्डिंग हुई तो किशोर कुमार समय पर नहीं पहुंच पाए,जिसके बाद बप्पी दा ने मिथुन के गाने में खुद ही आवाज देने का निर्णय लिया। बप्पी दा की हिंदी उस समय पर साफ नहीं थी, लेकिन उन्होंने इसे गाने का रिस्क उठाया।
Video Credit- Bappi Lahiri Golden Hits
बप्पी दा का रिस्क लेना उनके लिए कितना फायदे का सौदा बना, इसकी साक्षी पूरी दुनिया बनी। याद आ रहा है तेरा प्यार गीत 44 साल बीत जाने के बाद भी काफी फ्रेश है। अभिनेता की सुपरहिट मूवी डिस्को डांसर का ये गाना इतना बड़ा हिट हुआ था कि रोहित शेट्टी ने गोलमाल 3 में भी रत्ना पाठक शाह और मिथुन चक्रवर्ती पर ये गीत रिक्रिएट किया था।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :