Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अक्टूबर 2026 में 23,747 लोगों ने खरीदी ये 5-सीटर कार, मिलता है 24 से 33km का माइलेज...कीमत 8 लाख से कम


अक्टूबर 2026 में 23,747 लोगों ने खरीदी ये 5-सीटर कार, मिलता है 24 से 33km का माइलेज...कीमत 8 लाख से कम

October 2026 Sales: अक्टूबर 2026 में इन गाड़ियों को सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है जिसमें से टॉप-5 की लिस्ट ...और पढ़ें





ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के चलते अक्टूबर 2026 का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए काफी अच्छा रहा। पिछले महीने की आई टॉप-10 लिस्ट की बात करें तो सिर्फ इन्हीं 10 गाड़ियों को मिलाकर पिछले महीने कुल 2,09,116 गाड़ियों की बिक्री हुई जो अक्टूबर 2026 में 1,78,111 यूनिट्स के मुकाबले 17.41% ज्यादा है। इस लिस्ट में 23,747 यूनिट्स की बिक्री के साथ Wagon R टॉप पर है तो वहीं, टॉप-5 में Maruti की 4 गाड़ियां शामिल हैं जिसमें जिसमें TATA Nexon ने तीसरा स्थान पाया है।


No Top 10 Cars Oct-26 Oct-25 Diff Growth % YoY % Share Oct 261 WagonR 23,747 18,970 4,777 +25.18% 11.36%
2 Brezza 22,436 12,072 10,364 +85.85% 10.73%
3 Nexon / EV 21,966 22,083 -117 -0.53% 10.50%
4 Baleno 20,919 16,873 4,046 +23.98% 10.00%
5 Dzire 20,649 20,791 -142 -0.68% 9.87%
6 Ertiga 20,641 20,087 554 +2.76% 9.87%
7 Punch / EV 20,525 16,810 3,715 +22.10% 9.82%
8 Fronx 20,014 17,003 3,011 +17.71% 9.57%
9 Scorpio / N 19,353 17,880 1,473 +8.24% 9.25%
10 Swift 18,866 15,542 3,324 +21.39% 9.02%
- Total 2,09,116 1,78,111 31,005 +17.41% 100.00%

अक्टूबर 2026 में मार्केट

अक्टूबर 2026 में कुल 10 कारों की 2,09,116 यूनिट्स की बिक्री हुई जो अक्टूबर 2025 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। टॉप-5 गाड़ियों की बात करें तो Maruti Suzuki WagonR, Maruti Brezza, TATA Nexnon/EV, Maruti Baleno और Maruti Dzire शामिल है।





Maruti की बादशाहत कायम

इस लिस्ट में टॉप-5 की बात करें तो Maruti की 4 गाड़ियों शामिल हैं जिनके आंकड़े कुछ ऐसे हैं- दूसरे नंबर पर Maruti Brezza 22,436 यूनिट्स, तीसरे पर TATA Nexon/EV 21,966 यूनिट्स, चौथे नंबर पर Baleno 20,919 यूनिट्स और पांचवे नंबर पर है Maruti Dzire जिसकी कुल 20,649 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, लिस्ट में पहले नंबर पर बैठी WagonR की मार्केट में हिस्सेदारी 11.36% तक रही।



Maruti Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 999cc का 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन जो 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। दूसरा है 1,197cc 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और यह भी 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं, तीसरा है S-CNG जो 998cc, 3 सिलिंडर सेटअप के साथ आता है। यहां नीचे इसके ARAI माइलेज की पूरी डिटेल्स दी गई है।
Wagon R VariantEngine & FuelTransmissionARAI Mileage
Wagon R LXi Petrol 1.0L 998 cc, Petrol Manual 24.35 kmpl
Wagon R VXi Petrol 1.0L 998 cc, Petrol Manual 24.35 kmpl
Wagon R VXi Petrol 1.0L (AMT) 998 cc, Petrol Automatic (AMT) 25.19 kmpl
Wagon R ZXi Petrol 1.2L 1197 cc, Petrol Manual 23.56 kmpl
Wagon R ZXi Petrol 1.2L (AMT) 1197 cc, Petrol Automatic (AMT) 24.43 kmpl
Wagon R ZXi Plus Petrol 1.2L 1197 cc, Petrol Manual 23.56 kmpl
Wagon R LXi CNG 1.0L 998 cc, CNG Manual 33.47 km/kg
Wagon R VXi CNG 1.0L 998 cc, CNG Manual 33.47 km/kg


Maruti Suzuki WagonR सेफ्टी फीचर्स

इस गाड़ी में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टेन समेत कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसमें EBD के साथ ABS और हिल-होल्ड कंट्रोल के साथ ESP मिलता है। वहीं, इसके इंटीरियर में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच की स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन और 4-स्पीकर दिए गए हैं। यहां नीचे इसके हर वेरिएंट की कीमत की लिस्ट दी गई है:
VariantEngine & TransmissionEx-Showroom Price (INR)
Wagon R LXi MT 998cc, Manual, Petrol ₹4,98,900
Wagon R VXi MT 998cc, Manual, Petrol ₹5,54,400
Wagon R LXi CNG 998cc, Manual, S-CNG ₹5,93,900
Wagon R ZXi MT 1197cc, Manual, Petrol ₹5,98,400
Wagon R VXi AGS 998cc, Automatic, Petrol ₹5,99,400
Wagon R ZXi AGS 1197cc, Automatic, Petrol ₹6,43,400
Wagon R VXi CNG 998cc, Manual, S-CNG ₹6,49,400
Wagon R ZXi+ MT 1197cc, Manual, Petrol ₹6,52,400
Wagon R ZXi+ AGS 1197cc, Automatic, Petrol ₹6,97,400
Wagon R ZXi+ MT FFV 1197cc, Manual, Flex Fuel ₹7,23,900
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]