अच्छे नंबर लाने पर 15 साल के बेटे को ₹1.62 करोड़ की BMW M4 का तोहफा, गांव में मची हलचल

पश्चिम बंगाल के कारोबारी ने परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन पर बेटे को 1.62 करोड़ की BMW M4 Competition गिफ्ट की।

पिता ने गिफ्ट की करोड़ों की BMW M4 Competition
HIGHLIGHTS
पश्चिम बंगाल में पिता ने बेटे को अच्छे नंबर पर BMW M4 Competition दी।
15 वर्षीय मोहम्मद तल्हा को मिली 1.62 करोड़ रुपये की लग्जरी स्पोर्ट्स कार।
मुंबई से खास कंटेनर में गांव तक पहुंचाई गई यह दमदार कार।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। किसी के लिए अच्छे नंबर लाने पर चॉकलेट, नई साइकिल या बाइक इनाम में मिलते देखा या सुना होगा। क्या आपने ऐसा कुछ सुना है कि अच्छे नंबर लाने पर उसके पैरेंट्स ने उसे करोड़ो की लग्जरी कार ही गिफ्ट कर दी हो। कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल में देखने के लिए मिला है। वहां के एक कारोबारी ने अपने बेटे की मेहनत का जश्न मनाने के लिए सीधे करोड़ों की लग्जरी स्पोर्ट्स कार उसके नाम कर दी। कक्षा 9 की परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल करने वाले 15 वर्षीय मोहम्मद तल्हा को पिता शम्सुद्दीन मिद्या ने BMW M4 Competition गिफ्ट की है। करीब 1.62 करोड़ रुपये की इस दमदार स्पोर्ट्स कूपे को मुंबई से खास कंटेनर में गांव तक पहुंचाया गया। अब यह अनोखा तोहफा पूरे इलाके में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
परीक्षा में अच्छे अंक पर मिला BMW M4 Competition का तोहफा
यह मामला पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के गलसी इलाके के पराज गांव का है। यहां रहने वाले कारोबारी शम्सुद्दीन मिद्या ने अपने 15 वर्षीय बेटे मोहम्मद तल्हा को परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के बाद BMW M4 Competition गिफ्ट की है। तल्हा कक्षा 9 का छात्र है और उसने अपनी छमाही परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद तल्हा लंबे समय से BMW M4 Competition खरीदने की इच्छा रखता था। उसके पिता ने उससे वादा किया था कि अगर वह परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करेगा, तो उसकी यह इच्छा पूरी करेंगे। परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद शम्सुद्दीन मिद्या ने अपना वादा निभाया और बेटे के लिए यह महंगी स्पोर्ट्स कार खरीद ली।
-1794385533884.webp)
मुंबई से खास कंटेनर में गांव पहुंचाई गई कार
BMW M4 Competition को खरीदने के लिए शम्सुद्दीन मिद्या मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने अंधेरी स्थित एक शोरूम से इस कार को खरीदा। इसके बाद कार को एक विशेष रूप से बंद कंटेनर में रखकर मुंबई से पश्चिम बंगाल के पराज गांव तक पहुंचाया गया। शुक्रवार 6 नवंबर को कार गांव पहुंची। जैसे ही BMW M4 Competition गांव में पहुंची, उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एक छात्र को परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर इतना महंगा तोहफा मिलने की खबर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई।
-1794385551056.webp)

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
शम्सुद्दीन मिद्या के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग अपने बेटे की मेहनत और अच्छे परीक्षा परिणाम को प्रोत्साहित करने के लिए पिता की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या एक 15 वर्षीय किशोर को इतना महंगा तोहफा देना उचित है। हालांकि, इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह चर्चा शुरू कर दी है कि बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए माता-पिता किस तरह के इनाम चुनते हैं।
-1794385715350.webp)

BMW M4 Competition का इंजन
स्पेसिफिकेशन
डिटेल्स
कार का नाम
BMW M4 Competition
इंजन
3.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल
इंजन कॉन्फिगरेशन
इनलाइन 6-सिलेंडर
अधिकतम पावर
530 bhp
पीक टॉर्क
650 Nm
गियरबॉक्स
8-स्पीड ऑटोमैटिक
ड्राइव सिस्टम
ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)
0-100 किमी/घंटा
3.5 सेकंड
टॉप स्पीड
250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित)
बॉडी स्टाइल
स्पोर्ट्स कूपे
फ्रंट डिजाइन
बड़ी किडनी ग्रिल और येलो आइकन वाले हेडलैंप
एक्सटीरियर फीचर्स
कार्बन फाइबर बोनट, फ्रंट स्प्लिटर, मिरर कैप और रियर डिफ्यूजर
इंटीरियर फीचर्स
M कार्बन बकेट सीटें
BMW M4 Competition जर्मन लग्जरी कार निर्माता की भारत में पेश की जाने वाली दमदार स्पोर्ट्स कूपे में से एक है। इसमें 3.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 530 bhp की अधिकतम पावर और 650 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, कार में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है। BMW M4 Competition M xDrive महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी प्रति घंटे तक है।
-1794385745540.webp)
BMW M4 Competition का डिजाइन और इंटीरियर
डिजाइन की बात करें तो BMW M4 Competition अपने स्पोर्टी और आक्रामक लुक के लिए खास पहचान रखती है। इसमें येलो आइकन वाले हेडलैंप, कार्बन फाइबर बोनट, फ्रंट स्प्लिटर और कार्बन फाइबर मिरर कैप दिए गए हैं। इसके अलावा, बड़ी किडनी ग्रिल और रियर डिफ्यूजर इसके एक्सटीरियर को आकर्षक स्पोर्टी लुक देते हैं। कार के केबिन में भी स्पोर्टी डिजाइन का ध्यान रखा गया है। इसमें खास M कार्बन बकेट सीटें दी गई हैं। इंटीरियर के अन्य डिजाइन एलिमेंट भी BMW के M बैज की परफॉर्मेंस-केंद्रित पहचान को दर्शाते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :