Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

War 2 का हिस्सा बनने वाली थीं अनुप्रिया गोयनका, अचानक हुईं बाहर; अब कहा- 'उस फिल्म में मेरे...'

War 2 का हिस्सा बनने वाली थीं अनुप्रिया गोयनका, अचानक हुईं बाहर; अब कहा- 'उस फिल्म में मेरे...'


जानी-मानी अदाकारा अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka) ने बताया कि वह क्यों ऋतिक रोशन की वॉर 2 (War 2) का हिस्सा नहीं बन पाईं। ...और पढ़ें





अच्छे रोल्स न मिलने पर बोलीं वॉर एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका। फोटो क्रेडिट- एक्स


अनुप्रिया गोयनका 'वॉर 2' का हिस्सा नहीं बन पाईं


वॉर और टाइगर जिंदा में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस


बड़े बजट की फिल्मों में नहीं मिलते बड़े रोल्स


सिनेमा जगत में कलाकारों के लिए लगातार अपनी पसंद के काम पाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए वे लगातार कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और अपनी कार्यशैली में भी समय के अनुसार बदलाव करते हैं।


अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka) करियर के शुरुआत में 'टाइगर जिंदा है' (Tiger Zinda Hai) और 'वॉर' (War) जैसी बड़े बजट की फिल्मों का हिस्सा रहीं। हालांकि, अब उनकी फिल्मोग्राफी में ऐसे बड़े बजट और बड़े स्तर की फिल्में कम दिख रही हैं।


बड़े बजट की फिल्मों से क्यों दूर एक्ट्रेस?

इसका कारण वह बताती हैं, "यह कोई सोचा-समझा निर्णय नहीं था। यह बस होता गया। उन फिल्मों को भी किसी तय निर्णय के तहत नहीं किया था कि सिर्फ कमर्शियल फिल्में ही करना है।

वॉर 2 से बाहर होने पर बोलीं एक्ट्रेस

अनुप्रिया गोयनका वॉर का हिस्सा थीं, लेकिन वॉर 2 का नहीं। इस बारे में वह कहती हैं, "मैं पिछले साल प्रदर्शित फिल्म वॉर 2 (War 2) का हिस्सा बनने वाली थी, लेकिन फिर कुछ हुआ और उस फिल्म में मेरे पात्र की जगह ही नहीं बनी। हां, अब यह भी है कि मैं जो भी कर रही हूं, उसका चयन सोच समझकर कर रही हूं। जब एक बार आप इतने अच्छे काम कर लेते हैं तो हर चीज को हां नहीं कहना चाहते हैं।"



बड़ी फिल्मों में अच्छे रोल पाना आसान नहीं

अनुप्रिया गोयनका ने कहा, "टाइगर जिंदा है, पद्मावत (Padmavat) और वॉर तीनों फिल्मों में ही मेरे रोल बहुत अच्छे थे। बड़े बजट की फिल्मों में बार-बार वैसे ही रोल पाना आसान नहीं है, जब तक कि आप केंद्रीय भूमिका में नहीं हैं। इंडस्ट्री में अभी भी ये समस्या है कि बड़ी फिल्मों में अभिनेत्रियों की भूमिका कुछ तय फार्मूलों पर ही लिखी जाती है।"



किस तरह का रोल करना चाहती हैं अनुप्रिया

अनुप्रिया ने रोल च्वॉइसेस को लेकर कहा, "मेरे लिए यह आवश्यक है कि फिल्म में मेरा पात्र इतना हो कि उसके बिना फिल्म चल न सके। अब मैं हर जगह इसी तरह के काम ढूंढ रही हूं। अब मुझे इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर मजा भी आ रहा है।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]