'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' से नहीं टकराएगी Rajkummar Rao की 'प्रहार', मेकर्स ने टाली रिलीज डेट

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर मोस्ट अवेटेड प्रहार अब अपनी तय रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में नहीं आ रही है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी ...और पढ़ें

राजकुमार राव स्टारर प्रहार की रिलीज डेट टली

मेकर्स ने पोस्टपोन की प्रहार की रिलीज डेट
सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी उज्जवल निकम की बायोपिक?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार' (Prahaar) 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म की रिलीज टाल दी गई है और इसके मेकर्स, मैडॉक फिल्म्स, अब रिलीज के लिए नई तारीख देख रहे हैं।
'प्रहार' को क्यों टाला गया?
मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) ने अपने स्टेकहोल्डर्स से बातचीत के बाद फिल्म की रिलीज को टाल दिया है। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फिल्म को बेहतर मौका देने के लिए, उन्होंने अब रिलीज की एक नई तारीख के बारे में सोचा है। इस फैसले की वजह आने वाले हफ्तों में कई फिल्मों का एक साथ रिलीज होना है।
बड़ी फिल्मों से टाली टक्कर
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, '7 अगस्त को फिल्म को रिलीज करना सही नहीं होगा। क्योंकि इस डेट के आसपास कई बड़ी फिल्में जिनमें 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (30 जुलाई), 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) और 'आवारापन 2' (Awarapan 2) (दोनों फिल्में 14 अगस्त) शामिल हैं रिलीज होने जा रही है।
-1784872761919.jpg)
रिलीज में देरी होने की एक और वजह है कि कुछ ही हफ्ते बचे होने के बावजूद कोई प्रमोशन न होने की वजह से, इस देरी पर इंडस्ट्री में पहले ही चर्चा शुरू हो गई थी। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने आगे कहा, 'ट्रेड में पहले से ही ऐसी खबरें चल रही हैं कि 'प्रहार' को टाल दिया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) अपनी फिल्मों के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ते, और वह भी काफी पहले से। तय रिलीज में सिर्फ दो हफ्ते बचे होने और किसी भी तरह की प्रमोशन एक्टिविटी न दिखने से यह साफ हो गया था कि फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में नहीं आएगी'।
-1784872774731.jpg)
प्रहार के बारे में
'प्रहार' फिल्म मशहूर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम (Ujjawal Nikam) की असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है। इस अनुभवी वकील का किरदार अभिनेता राजकुमार राव (Rakummar Rao) ने निभाया है, जिनके करियर में कई अहम आपराधिक मुकदमे शामिल रहे हैं।
इस फिल्म में वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और सिकंदर खेर (Sikandar Kher) जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे डायरेक्टर अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले 'थ्री ऑफ अस' और पॉपुलर वेब-सीरीज 'पाताल लोक' जैसी फिल्में और सीरीज बनाई हैं। इसे मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :