Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए कलर में, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले




Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए कलर में, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले

Vivo ने भारत में अपने T5x 5G का नया 'फ्यूजन रेड' कलर वेरिएंट 28 जुलाई को लॉन्च किया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, 7200mAh बैटरी और ...और पढ़ें








Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए कलर में, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने आज यानी 28 जुलाई को भारत में अपने Vivo T5x 5G का नया 'फ्यूजन रेड' कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने इस नए वेरिएंट को एक टीजर पोस्ट के जरिए दिखाया था। कंपनी ने डिवाइस को पहले मार्च में 'साइबर ग्रीन' (Cyber Green) और 'स्टार सिल्वर' (Star Silver) कलर ऑप्शन में पेश किया था।


हालांकि, अब नया वेरिएंट सिर्फ लुक में चेंज लेकर आया है और इसके स्पेसिफिकेशन्स मौजूदा वेरिएंट्स जैसे ही हैं। Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Vivo T5x 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Vivo T5x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।



नया वाला 'फ्यूजन रेड' कलर ऑप्शन फोन के मौजूदा 'साइबर ग्रीन' और 'स्टार सिल्वर' कलर वेरिएंट्स के साथ ही मिल रहा है। इस नए वेरिएंट की सेल 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) से Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.76-इंच की फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन की डिस्प्ले 'आई कम्फर्ट मोड' को सपोर्ट करती है और इसमें कम ब्लू लाइट एमिशन के लिए TÜV Rheinland 'लो ब्लू लाइट' सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है।


फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है, साथ ही फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा फोन में 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन टाइम दे सकता है।
Vivo T5x 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर है और साथ में फोन में 2-मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]