Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दुनिया का पहला 'Robot Phone' इस दिन आएगा, 360° घूमने वाला 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

दुनिया का पहला 'Robot Phone' इस दिन आएगा, 360° घूमने वाला 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर


हॉनर अपना पहला 'रोबोट फोन' 12 अगस्त को लॉन्च करेगा, जिसमें 360 डिग्री घूमने वाला मैकेनिकल गिम्बल कैमरा और AI-आधारित AgenticOS होगा। यह फोन 200MP कैमरे ...और पढ़ें








दुनिया का पहला 'Robot Phone' इस दिन आएगा, 360° घूमने वाला 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने अपने Honor Robot Phone की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले महीने 12 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। Honor इसे दुनिया का पहला Robot Phone बता रही है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका मैकेनिकल गिम्बल वाला कैमरा सिस्टम है, जो न सिर्फ 360 डिग्री तक घूम सकता है बल्कि ऑटोमैटिक तरीके से सब्जेक्ट को ट्रैक भी कर सकता है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर इस फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।


फोन की प्री-बुकिंग के लिए आपको 500 युआन का डिपॉजिट देना होगा। हालांकि, ये डिपॉजिट सिर्फ अर्ली एक्सेस खरीद का मौका दे रहा है। इससे किसी खास कलर या स्टोरेज वेरिएंट की गारंटी नहीं मिलेगी। एक बार ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद ग्राहकों को 24 घंटे के अंदर बाकी पेमेंट करनी होगी। लिमिटेड स्टॉक होने की वजह से डिलीवरी पहले पेमेंट करने वाले ग्राहकों को प्रायोरिटी के बेस पर मिलेगी।

दो कलर और दो स्टोरेज वेरिएंट

जानकारी के मुताबिक Honor Robot Phone दो कलर Star Trail Silver और Moon Shadow Gray में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट मिलेगा।




360 डिग्री घूमने वाला कैमरा सबसे खास

Honor Robot Phone की सबसे खास टेक्नोलॉजी इसका मैकेनिकल गिम्बल वाला कैमरा है। फोन के ऊपरी हिस्से में लगा ये चार-डिग्री-ऑफ-फ्रीडम टाइटेनियम आर्म छोटे मोटर्स की मदद से वर्क करता है और ट्रेडिशनल गिम्बल की तुलना में करीब 70% कम जगह लेता है।


जरूरत होने पर यूजर एक क्लिक में इस गिम्बल को बाहर निकाल सकते हैं। इसके बाद कैमरा 360 डिग्री तक घूम कर रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही ये कैमरा अपने आप सब्जेक्ट को ट्रैक कर सकता है और फ्रेमिंग भी ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट कर सकता है।


कंपनी का दावा है कि इसमें CIPA 5.5 लेवल की इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलने वाली है, जिससे अलग गिम्बल की जरूरत के बिना भी स्मूद व्लॉग और वीडियो रिकॉर्ड आसानी से किए जा सकते हैं।


200MP कैमरा और प्रो-लेवल वीडियो एक्सपीरियंस

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.6 अपर्चर) गिम्बल पर माउंट होगा। इसके साथ ही फोन में एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने वाला है।


कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए हॉनर ने जर्मनी की मशहूर कैमरा कंपनी ARRI के साथ पार्टनरशिप भी की है। इसके तहत डिवाइस में Log-C कलर प्रोफाइल, सिनेमैटिक LUTs, Focus Lock, White Balance Lock और अन्य प्रोफेशनल मैनुअल कैमरा कंट्रोल्स भी दिए हैं, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को एडवांस वीडियो रिकॉर्डिंग और एडिटिंग का एक्सपीरियंस भी इस फोन में मिलेगा।



दमदार प्रोसेसर और नया AgenticOS

रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor Robot Phone में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ये फोन कंपनी के नए AgenticOS प्लेटफॉर्म के कोर सिस्टम पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन भी होने वाला है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम AI बेस्ड स्मार्ट फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]