'वो रोमांटिक सीन नहीं करूंगा जो मम्मी-पापा संग न देख सकूं', Toxic विवाद के बीच यश का पुराना बयान वायरल
वो रोमांटिक सीन नहीं करूंगा जो मम्मी-पापा संग न देख सकूं', Toxic विवाद के बीच यश का पुराना बयान वायरल
जहां 'टॉक्सिक' के टीजर में यश के रोमांस को देख फैंस हैरान हैं और इसे 'सदी का सबसे अश्लील' टीजर बताया है, वहीं एक्टर का एक पुराना वादा चर्चा में है, जब उन्होंने कहा था कि वह कोई भी ऐसा रोमांटिक सीन नहीं करेंगे, जो मम्मी-पापा के साथ बैठकर न देख सकें।
'वो रोमांटिक सीन नहीं करूंगा जो मम्मी-पापा संग न देख सकूं', 'टॉक्सिक' विवाद के बीच यश का पुराना बयान वायरलएक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज का फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, पर जब हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, तो सबके होश ही उड़ गए। ट्रेलर में यश के एक्ट्रेसेस के साथ एक से बढ़कर एक स्टीमी और रोमांटिक सीन्स हैं। 'टॉक्सिक' के ट्रेलर को 'सदी का सबसे अश्लील' ट्रेलर तक कहा गया और इस पर काफी विवाद भी हो रहा है। इस बीच यश का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रोमांटिक सीन करने से तौबा की थी और परिवार को लेकर एक नियम बताया था। लोग अब यश को उनके उसी वादे और नियम की याद दिला रहे हैं।
एक समय था जब यश ने सबके सामने कहा था कि वह कभी ऐसा कोई सीन नहीं करेंगे, जिसे वह अपने माता-पिता के साथ बैठकर देखने में सहज महसूस न करें। एक दशक बाद, कई फैंस का मानना है कि एक्टर अपनी ही बात से मुकर गए हैं। KGF से पैन-इंडिया सुपरस्टार बनने से बहुत पहले, यश 'गूगली', 'गजकेसरी' और 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी हिट फिल्में देकर 'रॉकिंग स्टार' का खिताब हासिल कर चुके थे। साथ ही वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार हो गए थे।
रोमांटिक सीन करने पर बोले थे यश
उसी दौरान, यश ने एक्टर रमेश अरविंद के टॉक शो 'वीकेंड विद रमेश' में कबूल किया था कि उन्हें रोमांटिक सीन करने में उन्हें बहुत अनकंफर्टेबल महसूस होता है। यश बोले थे, 'जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं रोमांटिक सीन बहुत अच्छे से करता हूं, तो मुझे हैरानी होती है। ऐसे सीन करते समय मैं बहुत नर्वस हो जाता था। राधिका ही नहीं, कई लोग मुझ पर हंसते थे जब मैं कोई रोमांटिक सीन करता था।'
अगर मैं अपने मम्मी पापा के साथ एक ही कमरे में बैठकर कोई खास सीन नहीं देख सकता, तो मैं वैसा सीन नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कई दर्शकों को अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है।
रोमांटिक सीन करने पर बोले थे यश
'मम्मी-पापा संग सीन नहीं देख सकता, तो वो सीन नहीं करूंगा'
यश ने आगे कहा था, 'मैं आज भी इसे मानता हूं। अगर मैं अपने मम्मी-पापा के साथ एक ही कमरे में बैठकर कोई खास सीन नहीं देख सकता, तो मैं वैसा सीन नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कई दर्शकों को अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है।'
पहले रोमांटिक सीन का किस्सा, मां के साथ करते थे प्रैक्टिस
यश ने ने फिर अपने पहले रोमांटिक सीन के शूट का किस्सा सुनाया था, जो उन्होंने अपने टेलीविजन के दिनों में शूट किया था। साथ ही बताया कि वह मां के साथ रोमांटिक सीन की प्रैक्टिस किया करते थे। यश ने याद करते हुए बताया था, 'मेरे शो के पहले ही शॉट में, मुझसे लीड हीरोइन की साड़ी खींचने के लिए कहा गया। मैं घबरा गया। हीरोइनें आकर मेरा हौसला बढ़ाती थीं और कहती थीं कि कोई बात नहीं, यह बस एक सीन है। मैं कहता था कि प्लीज, मुझे छोड़ दो।'
जहां 'टॉक्सिक' के टीजर में यश के रोमांस को देख फैंस हैरान हैं और इसे 'सदी का सबसे अश्लील' टीजर बताया है, वहीं एक्टर का एक पुराना वादा चर्चा में है, जब उन्होंने कहा था कि वह कोई भी ऐसा रोमांटिक सीन नहीं करेंगे, जो मम्मी-पापा के साथ बैठकर न देख सकें।
एक समय था जब यश ने सबके सामने कहा था कि वह कभी ऐसा कोई सीन नहीं करेंगे, जिसे वह अपने माता-पिता के साथ बैठकर देखने में सहज महसूस न करें। एक दशक बाद, कई फैंस का मानना है कि एक्टर अपनी ही बात से मुकर गए हैं। KGF से पैन-इंडिया सुपरस्टार बनने से बहुत पहले, यश 'गूगली', 'गजकेसरी' और 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी हिट फिल्में देकर 'रॉकिंग स्टार' का खिताब हासिल कर चुके थे। साथ ही वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार हो गए थे।
रोमांटिक सीन करने पर बोले थे यश
उसी दौरान, यश ने एक्टर रमेश अरविंद के टॉक शो 'वीकेंड विद रमेश' में कबूल किया था कि उन्हें रोमांटिक सीन करने में उन्हें बहुत अनकंफर्टेबल महसूस होता है। यश बोले थे, 'जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं रोमांटिक सीन बहुत अच्छे से करता हूं, तो मुझे हैरानी होती है। ऐसे सीन करते समय मैं बहुत नर्वस हो जाता था। राधिका ही नहीं, कई लोग मुझ पर हंसते थे जब मैं कोई रोमांटिक सीन करता था।'
अगर मैं अपने मम्मी पापा के साथ एक ही कमरे में बैठकर कोई खास सीन नहीं देख सकता, तो मैं वैसा सीन नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कई दर्शकों को अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है।
रोमांटिक सीन करने पर बोले थे यश
'मम्मी-पापा संग सीन नहीं देख सकता, तो वो सीन नहीं करूंगा'
यश ने आगे कहा था, 'मैं आज भी इसे मानता हूं। अगर मैं अपने मम्मी-पापा के साथ एक ही कमरे में बैठकर कोई खास सीन नहीं देख सकता, तो मैं वैसा सीन नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कई दर्शकों को अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है।'
पहले रोमांटिक सीन का किस्सा, मां के साथ करते थे प्रैक्टिस
यश ने ने फिर अपने पहले रोमांटिक सीन के शूट का किस्सा सुनाया था, जो उन्होंने अपने टेलीविजन के दिनों में शूट किया था। साथ ही बताया कि वह मां के साथ रोमांटिक सीन की प्रैक्टिस किया करते थे। यश ने याद करते हुए बताया था, 'मेरे शो के पहले ही शॉट में, मुझसे लीड हीरोइन की साड़ी खींचने के लिए कहा गया। मैं घबरा गया। हीरोइनें आकर मेरा हौसला बढ़ाती थीं और कहती थीं कि कोई बात नहीं, यह बस एक सीन है। मैं कहता था कि प्लीज, मुझे छोड़ दो।'
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :