'क्योंकि सास भी बहू थी' के सीन पर भड़के यूजर्स, एकता कपूर को कोसा- कोई हार्पिक दे दो, आंखें धोनी हैं
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हाल ही एक ऐसा सीन दिखाया गया, जिसमें तुलसी भगवान श्री कृष्ण से बात करती नजर आ रही है। लेकिन एकता ने क्या किया कि कृष्ण के किरदार में किसी एक्टर के बजाय AI अवतार ही बना दिया और जो डायलॉग हैं, उन्हें सुनकर यूजर्स भड़क गए। सीन पर भी एकता को कोस रहे हैं।
'क्योंकि सास भी बहू थी' के इस सीन पर भड़के यूजर्स, एकता कपूर को कोसा- कोई हार्पिक दे दो, आंखें धोनी हैंएकता कपूर ने अपने शो 'नागिन 7' में AI का इस कदर इस्तेमाल किया था कि दर्शक भड़क गए थे और उन्हें बुरी तरह लताड़ा था। अब कुछ ऐसा ही एकता ने अपने दूसरे हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कर दिया है। पर इस बार तो एकता ने हद ही पार कर दी है। इस बार वह भगवान श्री कृष्ण वाला सीक्वेंस ले आईं, जिनसे तुलसी बात कर रही है और वो उसे उपदेश दे रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि पूरा संसार उसका परिवार है, और जो दुख वह झेल रही है, वो उनके मां-बाप ने भी झेला था। एकता ने कृष्ण के किरदार में किसी एक्टर को कास्ट करने के बजाय AI से ही भगवान कृष्ण बनाकर दिखा दिए।
पूरा सीक्वेंस AI से बनाया है। AI निर्मित ही कृष्ण भगवान हैं, जो आम भाषा में डायलॉग बोल रहे हैं। यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और यूजर्स ने अपना माथा पीट लिया है। न सिर्फ इस सीन के लिए एकता कपूर की आलोचना हो रही है, बल्कि जिस तरह के डायलॉग कृष्ण भगवान के AI अवतार से बुलवाए गए हैं, उनका भी मजाक उड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एकता डायलॉग भी AI से ही लिखवा लेती।
'डायलॉग भी AI लिखवा लेती'
एक यूजर ने X पर लिखा है, 'जेल क्यों, करागार क्यों नहीं? डायलॉग भी AI लिखवा लेती।'
'एकता कपूर नौकरी खा रही है'
एक का कमेंट है, 'जो बोलते हैं ना AI नौकरी खाएगा। एक एक्टर जो श्री कृष्ण की जगह कास्ट होता, वहां AI यूज कर लिया। किसी कलाकार के 3 हजार रुपये प्रतिदिन चले गए। एकता सबका रोजगार छीन रही है। ड्रैगन स्नेक चलता है, पर कृष्णा जी भी।'
'कोई हार्पिक ला दो, मुझे आंखें धोनी हैं'
'हे भगवान ये तो AI को भी नहीं छोड़ रही'
'कम से कम कैमरा एंगल ही ठीक कर लेते। दोनों किससे बात कर रहे हैं पता ही नहीं चल रहा।'
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था और इसे आज भी याद किया जाता है। दूसरा सीजन भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था, पर पिछले कुछ वक्त में इसकी कहानी से लेकर कास्टिंग और अब AI ने इसे मजाक का पात्र बना दिया है। शो में 10 साल का लीप आ चुका है और कहानी भी दस साल आगे बढ़ चुकी है। तुलसी को बेटे की हत्या के जुर्म में 10 साल की सजा हुई थी, जो वह पूरी कर चुकी है। तुलसी जेल से निकलकर घर पहुंचती है, तो झटका लगता है। उसका शांतिनिकेतन परिवार बंट चुका है। एक हिस्से में दामिनी अपने परिवार संग रहती है और दूसरे हिस्से में नियति और नंदिनी।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हाल ही एक ऐसा सीन दिखाया गया, जिसमें तुलसी भगवान श्री कृष्ण से बात करती नजर आ रही है। लेकिन एकता ने क्या किया कि कृष्ण के किरदार में किसी एक्टर के बजाय AI अवतार ही बना दिया और जो डायलॉग हैं, उन्हें सुनकर यूजर्स भड़क गए। सीन पर भी एकता को कोस रहे हैं।
पूरा सीक्वेंस AI से बनाया है। AI निर्मित ही कृष्ण भगवान हैं, जो आम भाषा में डायलॉग बोल रहे हैं। यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और यूजर्स ने अपना माथा पीट लिया है। न सिर्फ इस सीन के लिए एकता कपूर की आलोचना हो रही है, बल्कि जिस तरह के डायलॉग कृष्ण भगवान के AI अवतार से बुलवाए गए हैं, उनका भी मजाक उड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एकता डायलॉग भी AI से ही लिखवा लेती।
'डायलॉग भी AI लिखवा लेती'
एक यूजर ने X पर लिखा है, 'जेल क्यों, करागार क्यों नहीं? डायलॉग भी AI लिखवा लेती।'
'एकता कपूर नौकरी खा रही है'
एक का कमेंट है, 'जो बोलते हैं ना AI नौकरी खाएगा। एक एक्टर जो श्री कृष्ण की जगह कास्ट होता, वहां AI यूज कर लिया। किसी कलाकार के 3 हजार रुपये प्रतिदिन चले गए। एकता सबका रोजगार छीन रही है। ड्रैगन स्नेक चलता है, पर कृष्णा जी भी।'
'कोई हार्पिक ला दो, मुझे आंखें धोनी हैं'
'हे भगवान ये तो AI को भी नहीं छोड़ रही'
'कम से कम कैमरा एंगल ही ठीक कर लेते। दोनों किससे बात कर रहे हैं पता ही नहीं चल रहा।'
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था और इसे आज भी याद किया जाता है। दूसरा सीजन भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था, पर पिछले कुछ वक्त में इसकी कहानी से लेकर कास्टिंग और अब AI ने इसे मजाक का पात्र बना दिया है। शो में 10 साल का लीप आ चुका है और कहानी भी दस साल आगे बढ़ चुकी है। तुलसी को बेटे की हत्या के जुर्म में 10 साल की सजा हुई थी, जो वह पूरी कर चुकी है। तुलसी जेल से निकलकर घर पहुंचती है, तो झटका लगता है। उसका शांतिनिकेतन परिवार बंट चुका है। एक हिस्से में दामिनी अपने परिवार संग रहती है और दूसरे हिस्से में नियति और नंदिनी।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :