Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सस्ते हो गए Samsung और OnePlus के महंगे स्मार्टफोन, Amazon Prime Day में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

सस्ते हो गए Samsung और OnePlus के महंगे स्मार्टफोन, Amazon Prime Day में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट


Amazon Prime Day 2026 सेल लाइव हो चुकी है और ये 6 जुलाई तक चलेगी। इस सेल इवेंट में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और फैशन सहित कई कैटेगरीज ...और पढ़ें








Amazon Prime Day Sale 2026 लाइव हो गई है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon की मोस्ट-अवेटेड Prime Day 2026 सेल अब लाइव हो चुकी है और ये 6 जुलाई तक जारी रहेगी। इस सेल इवेंट में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फैशन और दूसरे कई कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये एक अच्छा समय है। सैमसंग, iQOO और वनप्लस जैसे दिग्गज ब्रैंड्स अपने कुछ चुनिंदा पॉपुलर डिवाइसेस पर बेहतरीन डील्स ऑफर कर रहे हैं। आपके काम को आसान बनाने के लिए, हमने अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान मिलने वाले कुछ टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट नीचे दी है।
Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी शामिल है।

फोटोग्राफी के मामले में, Galaxy S25 Ultra के बैक पैनल पर 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है।



सैमसंग Galaxy S25 Ultra अमेजन सेल में डिस्काउंट के बाद MRP प्राइस 1,29,999 रुपये की 84,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। ये कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
iQOO 15

iQOO 15 में 6.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। ये Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।


कैमरे की बात करें तो iQOO 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, लॉसलेस जूम के साथ 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है।


अमेजन पर iQOO 15 12GB + 256GB वेरिएंट को को फिलहाल MRP प्राइस 76,999 रुपये की जगह 75,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही यहां 4000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऐसे में कीमत सीधे 71,999 रुपये हो जाएगी।



Xiaomi 17T

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट से लैस है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलती है।


फोटोग्राफी के लिए, Xiaomi 17T में Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।


Xiaomi 17T अमेजन पर डिस्काउंट के बाद MRP प्राइस 84,999 रुपये की जगह 59,998 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये कीमत फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। साथ ही इसमें कई कार्ड्स पर 2,250 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
OnePlus 13

OnePlus 13 में 6.82 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसके अलावा, इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है।


ऑप्टिक्स के मामले में, OnePlus 13 के बैक पैनल पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।


OnePlus 13 का 12GB + 256GB वेरिएंट अमेजन पर MRP प्राइस 72,999 रुपये की जगह 54,999 रुपये में उपलब्ध है।

आपको बता दें कि यहां ऊपर बताए गए सभी फोन्स के साथ एक्सचेंज और कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। साथ ही ऊपर बताई गई कीमतें प्लेटफॉर्म पर समय के साथ बदल भी सकती हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]