Intel के नए प्रोसेसर के साथ Asus का ये लैपटॉप भारत में लॉन्च, 15.6 इंच का है डिस्प्ले; जानें कीमत

Asus ने भारत में अपना लेटेस्ट लैपटॉप Vivobook 15 (2026) लॉन्च कर दिया है। ये नया लैपटॉप नए Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला देश का पहला ...और पढ़ें
--1783184987848_v.webp)
Asus Vivobook 15 (2026) को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Asus ने नए Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ भारत में Vivobook 15 (2026) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला लैपटॉप है। रोजमर्रा के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया ये नया मॉडल AI-रेडी हार्डवेयर, 15.6 इंच के फुल-HD डिस्प्ले, 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD के साथ आता है। इस लॉन्च के साथ ही Asus ने अपने पूरे लैपटॉप पोर्टफोलियो पर Prime Day और Flipkart GOAT Sale ऑफर्स की भी घोषणा की है और रिफ्रेश्ड TUF Gaming A15 को पेश किया है।
Asus Vivobook 15 की भारत में कीमत और उपलब्धता
Asus Vivobook 15 (2026) की MRP 1,59,990 रुपये है, लेकिन 33 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,07,990 रुपये तय की गई है। इसे अमेजन प्राइम डे सेल और फ्लिपकार्ट गोट सेल के हिस्से के तौर पर अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जा रहा है। बायर्स एलिजिबल परचेज पर बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बेनिफिट्स और नौ महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का फायदा भी उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये लैपटॉप कूल सिल्वर, क्वाइट ब्लू और टेरा केंटा कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
कंपनी ने अमेजन पर प्राइम डे स्पेशल के तौर पर Asus TUF Gaming A15 को भी पेश किया है। ये लैपटॉप ग्रेफाइट ब्लैक कलर में आता है और इसकी MRP 1,55,990 रुपये है। 24 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 1,18,990 रुपये की लॉन्चिंग कीमत पर उपलब्ध होगा।

Asus Vivobook 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Asus Vivobook 15 (2026) में 15.6 इंच का फुल-HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। ये Intel Core 5 Series 3 चिपसेट से लैस है, जिसमें इंटीग्रेटेड Intel AI Boost NPU मिलता है। ये NPU AI वर्कलोड के लिए 16 TOPS तक की परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है। लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD दी गई है।
लैपटॉप में इन-बिल्ट प्राइवेसी शटर के साथ एक HD वेबकैम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivobook 15 (2026) Wi-Fi 6 को सपोर्ट करता है। अमेजन लिस्टिंग के मुताबिक, लैपटॉप में 42Wh की बैटरी दी गई है।
Asus Vivobook 15 (2026) में एक लाइटवेट चेसिस दी गई है, जो MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करती है। इसमें एक डेडिकेटेड Copilot की के साथ बैकलिट कीबोर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। इस लैपटॉप का वजन 1.7 किलोग्राम है।
वहीं, नए Asus TUF Gaming A15 लैपटॉप AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB ग्राफिक्स मेमोरी वाले Nvidia GeForce RTX 3050 GPU के साथ पेयर किया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच का फुल-HD डिस्प्ले, 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 NVMe SSD जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :