Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung Galaxy S27 Ultra को मिलेगा बड़ा अपडेट, 5600mAh और 5800mAh बैटरी के साथ टेस्टिंग शुरू

Samsung Galaxy S27 Ultra को मिलेगा बड़ा अपडेट, 5600mAh और 5800mAh बैटरी के साथ टेस्टिंग शुरू

सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी S27 अल्ट्रा स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के साथ टेस्टिंग कर रहा है। ...और पढ़ें





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग इन दिनों अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। Galaxy S Ultra सीरीज की बैटरी को लेकर सैमसंग काफी सतर्क रहता है। अब जब स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ एक महत्वपूर्ण फीचर बन चुका है तो संभवत: कंपनी ने इस पर विचार करना शुरू कर दिया है।


सैमसंग ने S20 Ultra से लेकर पिछले साल लॉन्च होए S26 Ultra तक 5000mAh की बैटरी दी है। कंपनी सेफ्टी और फोन के स्लीम डिजाइन के चलते छोटी बैटरी पैक के साथ इस सीरीज के स्मार्टफोन पेश करता आया है। अब खबर है कि कंपनी बैटरी को अपग्रेड कर सकती है। इस फोन की सीधी टक्कर एपल के प्रो मैक्स मॉडल से होती है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro Max में बड़ी बैटरी देखने को मिली थी।


Galaxy S27 Ultra की टेस्टिंग

GizmoChina ने लीकर Phonefuturist के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Samsung ने बड़ी बैटरी के साथ अपकमिंग S27 Ultra की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी 5,600mAh और 5,800mAh दो बैटरी पैक के साथ फोन की टेस्टिंग कर रही है। इससे पहले 5,200mAh वाले वर्जन को लेकर भी काफी चर्चा थी।

कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन में नई सिलिकन कार्बन टेक्नोलॉजी के बजाय स्टेंडर्ड लिथियम आयन वाली बैटरी टेस्ट कर रही है। सैमसंग फिलहाल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए नई मैटेरियल के बजाय रिलायेबल टेक्नोलॉजी पर भरोसा कर रही है। इससे डिवाइस की सेफ्टी के साथ कीमत पर भी ज्यादा असर नहीं होगा।
S27 Ultra में क्या होगा नया

सैमसंग के S27 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च होने में अभी कुछ महीने बाकी है। ऐसे में स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। अगर टेस्टिंग के दौरान सब कुछ सामान्य रहा तो संभव है कि यह फोन 5,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कुछ भी डिटेल सामने नहीं आई हैं। इसके साथ ही उम्मीद है कि नए फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले और कैमरा आईलैंड डिजाइन में भी अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]