Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


नथिंग आज भारत में अपना किफायती 5G फोन Nothing Phone 4b लॉन्च कर रहा है, जिसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। ...और पढ़ें





6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


नथिंग फोन 4b आज दोपहर 3:30 बजे लॉन्च होगा।


स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और ग्लिफ बार डिजाइन।


50MP कैमरा, 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नथिंग आज भारत में अपना एक और किफायती 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Nothing Phone 4b के नाम से पेश करने वाली है। ये हैंडसेट कंपनी की नई B सीरीज के पहले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन को मौजूदा A सीरीज लाइनअप से नीचे रखेगी। Nothing ने फोन में मिलने वाले स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ग्लिफ बार डिजाइन समेत कई अहम जानकारियां पहले ही कन्फर्म कर दी हैं।


वहीं, आज इसके आधिकारिक तौर पर सामने आने से पहले ही रिपोर्ट्स में इसके डिस्प्ले, कैमरे, बैटरी, सॉफ्टवेयर और स्टोरेज वैरिएंट्स के बारे में भी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जानते हैं...


Nothing Phone 4b लॉन्च डिटेल्स और उपलब्धता

Nothing Phone 4b भारत में आज यानी 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉन्च होगा। साथ ही ये इवेंट नथिंग के ऑफिशियल YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।



इतना ही नहीं कंपनी इस डिवाइस का एक लिमिटेड-एडिशन Nothing Phone 4b RCB एडिशन की पेश करने वाली है, जो 7 जुलाई को Nothing बेंगलुरु स्टोर पर एक खास ड्रॉप के जरिए ही उपलब्ध होगा। फोन की सेल शाम 4 बजे (IST) शुरू होगी।
Nothing Phone 4b के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग के इस नए फोन में 6.7-इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। साथ ही कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Phone 4b में पीछे की तरफ एक फ्लैट पैनल होगा, जिसमें ऊपर-बाएं कोने में डुअल-रियर-कैमरा सेटअप होगा।


हैंडसेट में पीछे की तरफ कंपनी का ग्लिफ बार इंटरफेस और एक डेडिकेटेड रेड रिकॉर्डिंग LED भी देखने को मिलेगी। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाईं ओर मिलेंगे, जबकि बाईं ओर एक और बटन होने का संकेत दिया गया है। बीच में होल-पंच कटआउट में सेल्फी कैमरा होगा।




Phone 4b में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर देखने को मिलेगा जो ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हैंडसेट में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट यूज किया जा सकता है।

फोन सिंगल वेरिएंट 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 मिल सकता है। डिवाइस की कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Nothing Phone 4b के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b में डुअल-रियर-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिल सकता है।


जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]