Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung Galaxy S25 सीरीज में भी मिल सकता है Galaxy S26 वाला ये खास कैमरा फीचर, सामने आई डिटेल

Samsung Galaxy S25 सीरीज में भी मिल सकता है Galaxy S26 वाला ये खास कैमरा फीचर, सामने आई डिटेल


Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए नए बीटा बिल्ड्स जारी कर रही है। अब इसी टेस्ट बिल्ड से संकेत मिला है कि Samsung अपनी Galaxy S26 सीरीज का एक बेहद खास कै ...और पढ़ें








Samsung Galaxy S25 में भी आ सकता है Horizontal lock फीचर।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung का अगला कस्टम सॉफ्टवेयर इंटरफेस One UI 9 (जो Android 17 पर बेस्ड है) इसी महीने के आखिर में नेक्स्ट-जेनरेशन Galaxy Z फोल्डेबल्स के साथ रिलीज होने की संभावना है। स्टेबल रिलीज से पहले, कंपनी Galaxy S26 सीरीज के लिए नए One UI 9 बीटा बिल्ड्स रिलीज कर रही है। लेटेस्ट टेस्ट बिल्ड से संकेत मिलता है कि Samsung इस अपडेट के जरिए Galaxy S26 सीरीज का एक एक्सक्लूसिव कैमरा फीचर Galaxy S25 लाइनअप में ला सकता है। कहा जा रहा है कि Galaxy S25 सीरीज को Super Steady मोड में Horizontal Lock का ऑप्शन मिलेगा जो और भी बेहतर स्टेबलाइजेशन ऑफर करेगा।
Galaxy S25 में मिल सकता है Horizontal Lock वीडियो फीचर

X यूजर फहाद अली जावेद (@fahadalijaved) ने दावा किया है कि उन्होंने Galaxy S25+ के लिए एक इंटरनल One UI 9 टेस्ट बिल्ड में Horizontal Lock फीचर देखा है। DZG4 बिल्ड नंबर वाले इस सॉफ्टवेयर में ये कैमरा फीचर शामिल होने की बात कही गई है, जो पहले केवल Galaxy S26 सीरीज तक ही सीमित था। ऐसा लगता है कि Samsung ने इसे पुराने Galaxy S25 सीरीज के लिए भी बैकपोर्ट कर दिया है।

पोस्ट के मुताबिक, जब Horizontal Lock इनेबल होता है, तो Galaxy S25+ से कैप्चर किए गए वीडियो पूरी तरह से होराइजन के साथ सीधे रहते हैं, भले ही फोन को कितना भी झुकाया या घुमाया जाए।


Galaxy S26 कैमरा एप में मिलने वाला ये Horizontal Lock फीचर मूवमेंट के दौरान वीडियो को स्टेबल रखने के लिए डिजाइन किया गया है। Samsung का कहना है कि ये फोन को 360-डिग्री रोटेट करने पर भी होराइजन लेवल को बनाए रखता है और रिकॉर्डिंग के दौरान फ्रेम को लॉक करके गिम्बल जैसा स्मूद फुटेज देता है।

Galaxy S26 सीरीज पर इस फीचर को एक्सेस करने के लिए Camera app > Video mode > Super Steady आइकन पर टैप करना होता है > और फिर Super Steady with Horizontal Lock को सेलेक्ट करना होता है। ये फंक्शनैलिटी रियल-टाइम में मोशन को ट्रैक करने के लिए हैंडसेट के जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर का इस्तेमाल करती है।



Samsung ने आधिकारिक तौर पर Galaxy S25 सीरीज के लिए Horizontal Lock फीचर जोड़ने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस लीक के आधार पर हम उम्मीद कर सकते हैं कि ये फ्यूचर One UI अपडेट्स के जरिए पुराने फ्लैगशिप फोंस तक पहुंच जाएगा। Android 17 पर बेस्ड One UI 9 के इसी महीने के आखिर में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 फोन्स के साथ आने की संभावना है। चुनिंदा मार्केट्स में Galaxy S26 और Galaxy S25 सीरीज के लिए One UI 9 का बीटा प्रोग्राम फिलहाल एक्टिव है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]