Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रामानंद सागर की Ramayan से रणबीर कपूर को मिली प्रेरणा, 39 साल पुराने शो की वजह से बने 'राम'

रामानंद सागर की Ramayan से रणबीर कपूर को मिली प्रेरणा, 39 साल पुराने शो की वजह से बने 'राम'

फिल्म रामायण में राम बनने को लेकर अभिनेता रणबीर कपूर को रामानंद सागर के टीवी शो से काफी मदद मिली। ...और पढ़ें





रामायण में राम बनेंगे रणबीर कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं। जल्द ही रामायण फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और इससे पहले राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इस मूवी को लेकर प्रथम संकल्प नाम का एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रामानंद सागर की रामायण का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है-
रामानंद सागर की रामायण पर बोले रणबीर

लंबे समय से माइथोलॉजिल फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार अदा करने को लेकर सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के टीजर में इस रोल में उनकी पहली झलक देखने को मिली थी, जिसने फैंस के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी थी।





अब दिल्ली में आयोजित फिल्म से जुडे़ खास इवेंट में रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को निभाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उन्होंने मौके पर मौजूदा टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का कैरेक्टर प्ले करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल को इसका श्रेय दिया है। एक्टर ने कहा है-




आपके सफर ने न सिर्फ मुझ जैसे एक्टर को, बल्कि रामानंद सागर की रामायण देखने वाले हर व्यक्ति को प्रेरित किया है। आपने लोगों को भरोसा और प्रेरणा दी। मुझे खुद इस किरदार को अदा करने में इससे काफी मदद मिली है और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा रहा हूं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान आप (अरुण गोविल) भी मेरे साथ इस मूवी में मौजूद हैं।




आपको बता दें कि फिल्म रामायण में अभिनेता अरुण गोविल राजा दशरथ का अहम किरदार अदा कर रहे हैं। टीजर में रणबीर और अरुण की जोड़ी एक साथ नजर आई थी।
इस दिन आएगा रामायण का ट्रेलर

इसी साल हनुमान जंयती के अवसर पर मेकर्स की तरफ से रामायण का पहला टीजर रिलीज किया गया था और अब इसके ट्रेलर को लेकर ग्लोबल लेवल पर तैयारी चल रहे हैं। मालूम हो कि 24 जुलाई 2026 को विदेश में खास इवेंट के दौरान रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]