Redmi के दो नए 5G फोन: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 10,000 mAh तक बैटरी और 200MP कैमरा भी

रेडमी 14 जुलाई को चीन में अपनी Note 17 सीरीज के तहत दो नए 5G फोन लॉन्च करेगा। इनमें 10,000 mAh तक की बैटरी, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन/डाइमेंसिटी प्रो ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही चीन में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी अपनी Note 17 सीरीज के तहत पेश करने वाली है। इस नई सीरीज को चीन में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। नई सीरीज की लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोन की पहली झलक भी दिखाई है।
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में सीरीज के दोनों मॉडल्स की खूबियां भी सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के एक डिवाइस में 10,000 mAh तक बैटरी और 200MP का कैमरा भी मिल सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Redmi Note 17 सीरीज का डिजाइन
कंपनी ने Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च डेट के साथ इसके डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है। साथ ही फोन को 'बिना कीमत बढ़ाए अपग्रेड' वाले अप्रोच के साथ टीज किया है, जिसका मकसद कंपोनेंट की बढ़ती लागत के बावजूद मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी वैल्यू बनाए रखना है।

कंपनी का कहना है कि काफी फीचर्स जो सस्ते स्मार्टफोन में आम थे, जैसे प्रीमियम वॉटरप्रूफिंग और मजबूत प्रोटेक्टिव ग्लास, धीरे-धीरे गायब हो गए हैं लेकिन अब Note 17 सीरीज को इसी कमी को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
सीरीज के डिवाइस की ऑफिशियल तस्वीरों में एक रीडिजाइन किया गया रियर पैनल दिखाया गया है जिसमें फ्लैट साइड्स और ऊपर-बाएं कोने में एक रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड दिख रहा है। Redmi Note 17 Pro का में एक 'स्काई ब्लू' कलर वेरिएंट मिलेगा।

Note 17 और Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सीरीज में इस बार सिर्फ स्टैंडर्ड Note 17 और Note 17 Pro लॉन्च होगा। कंपनी Pro+ वैरिएंट को छोड़ सकती है जो कई जेनरेशन से लाइनअप का हिस्सा रहा है। हालांकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट, 1.5K OLED डिस्प्ले, 9,000mAh की बैटरी, 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
दूसरी तरफ Redmi Note 17 Pro में MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर और बैटरी बढ़ाकर 10,000mAh तक हो सकती है। फोन में 1.5K डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बेहतर ड्रॉप रेजिस्टेंस और वॉटरप्रूफ़िंग के साथ ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया जा सकता है जो इसे बेहतरीन डिवाइस बना देगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :