OTT पर आएगी 90s में हिट फिल्में देने वाले केसी बोकाड़िया की फिल्म तीसरी बेगम, रिलीज डेट का एलान

विवादित फिल्म तीसरी बेगम (Teesri Begum) सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह कब और कहां आ रही, जानिए... ...और पढ़ें

तीसरी बेगम की ओटीटी रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज का अर्जुन, फूल बने अंगारे, पुलिस और मुजरिम, त्यागी, इंसानियत के देवता और लाल बादशाह जैसी फिल्में बना चुके केसी बोकाडिया (KC Bokadia) सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
इसी साल केसी बोकाडिया 7 साल बाद सोशल ड्रामा तीसरी बेगम (Teesri Begum) लेकर आए थे जो पहले सेंसर बोर्ड में अटकी रही और जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो खूब विवादों में रही। अब दो महीने बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
तीसरी बेगम की स्टार कास्ट
तीसरी बेगम 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण तीनों केसी बोकाडिया ने ही किया था। फिल्म में कायनात अरोड़ा, मुग्धा गोडसे, रचना श्याम, असरार खान और जरीना वहाब मुख्य भूमिकाओं में थीं।
क्या है तीसरी बेगम की कहानी?
फिल्म की कहानी भोली-भाली पूजा के इर्द-गिर्द घूमती है जो बब्बन खान की चालाकियों से बेखबर उससे शादी कर लेती है और धर्म बदलकर नगमा बन जाती है। बाद में उसे पता चलता है कि बब्बन खान की पहले से ही दो और पत्नियां हैं। वह तीनों मिलकर इस टॉक्सिक मैरिज से निकलने के लिए संघर्ष करते हैं।

फिलहाल, फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन अब यह ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म वेव्स प्लेटफॉर्म (Waves OTT) पर 18 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी।
विवादों में रही थी फिल्म
केसी बोकाडिया की इस फिल्म पर काफी बवाल मचा था। फिल्म में सीन था जिसमें बब्बर खान जय श्री राम बोलता है। सेंसर बोर्ड ने फिल्ममेकर को आदेश दिया था कि वह यह सीन हटा दें। मगर बोकाडिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस निर्देश को चुनौती दी।
शुरू में बोकाडिया ने कहा था कि वह किसी भी कीमत पर इस सीन और उससे जुड़े डायलॉग को नहीं हटाएंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने यह सीन हटाने पर सहमति जताई और फिर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया था कि उनकी फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :