Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sholay के 'ठाकुर' ने ठुकराई मोहब्बत तो रहीं कुंवारी, जीते जी ना सही लेकिन मौत ने मिला दिया

Sholay के 'ठाकुर' ने ठुकराई मोहब्बत तो रहीं कुंवारी, जीते जी ना सही लेकिन मौत ने मिला दिया

संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) से हिंदी सिनेमा की एक अदाकारा इस कदर मोहब्बत करती थीं कि उन्होंने ताउम्र शादी नहीं की। ...और पढ़ें








संजीव कुमार के लिए दीवानी थीं हीरोइन। फोटो क्रेडिट- एक्स


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ मोहब्बतें अधूरी रह गईं, लेकिन कहानियां अमर हो गईं। 70 के दशक में बड़े पर्दे पर एक्शन चल रहा था और सेट पर इश्कबाजी। धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) के प्यार के चर्चे हो रहे थे और इसी बीच खबरें उड़ीं कि संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) को भी 'ड्रीम गर्ल' से इश्क हो गया।


शोले में ठाकुर की भूमिका निभाने वाले संजीव कुमार को हेमा मालिनी से फिल्म सीता और गीता (1972) के सेट पर ही इश्क हो गया था। मगर 'ड्रीम गर्ल' का दिल धर्मेंद्र पर आ गया था। जब संजीव प्यार का इजहार करने हेमा के पास गए तो उन्हें रिजेक्शन मिला। इस रिजेक्शन ने उन्हें चकनाचूर कर दिया।

रिजेक्शन से टूट गए थे संजीव कुमार

अधूरी मोहब्बत ने संजीव कुमार को अंदर से तोड़ दिया था। इसी बीच उनकी जिंदगी में एक और लड़की आई और वह थीं सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit)। सिंगिंग वर्ल्ड में पैर जमा चुकीं सुलक्षणा ने 1975 में आई सस्पेंस थ्रिलर उलझन (Uljhan) से डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म संजीव कुमार के साथ थी।


संजीव कुमार के प्यार में दीवानी थीं हीरोइन

शूटिंग के दौरान सुलक्षना पंडित को संजीव कुमार से इश्क हो गया। मगर अभिनेता अभी भी हेमा मालिनी से ठुकराए जाने का गम नहीं भुला पा रहे थे। उन्होंने शराब को अपना साथी मान लिया था। दूसरी ओर सुलक्षना एक तरफा प्यार में दीवानी हो गई थीं। उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन ऐसा आएगा जब वह अपने प्यार को जीत लेंगी।



संजीव से शादी करने वाली थीं एक्ट्रेस

मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक रोज संजीव कुमार को हार्ट अटैक आया और वह बाईपास सर्जरी कराने के लिए US चले। सुलक्षना ने मन बना लिया था कि चाहे जो हो जाए, अब वह ठान चुकी थीं कि वह उन्हें प्रपोज कर देंगी। जैसे ही संजीव कुमार लौटे, वह उन्हें लेकर मंदिर गईं और शादी के लिए प्रपोज किया। रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव कुमार ने उनका ये प्रपोज ठुकरा दिया था।
एक्टर के निधन से टूट गई थीं सुलक्षना

प्रपोजल ठुकराए जाने से सुलक्षना पंडित का दिल जरूर टूटा लेकिन उन्होंने आखिरी समय तक संजीव कुमार का साथ नहीं छोड़ा और ना ही कभी शादी की। हालांकि, 1985 में अभिनेता की अचानक मौत से सुलक्षना टूट गई थीं। कहा जाता है कि संजीव के निधन के कुछ समय बाद उनकी मां का भी निधन हो गया था। सबसे करीबी लोगों को खोने के दर्द में वह डिप्रेशन में चली गई थीं।




एनडीटीवी के मुताबिक, एक इंटरव्यू में सुलक्षना पंडित ने कहा था, "इन मौतों का मुझ पर और मेरी सेहत पर बुरा असर पड़ा। मैं लंबे समय तक मानसिक रूप से परेशान और विचलित रही।"
एक ही तारीख को हुआ था निधन

इसे इत्तेफाक कहें या फिर संयोग... मगर जीते जी भले ही दोनों एक न हो सके, लेकिन निधन की तारीख उनके मिलन को दर्शाती है। दरअसल, एक ही तारीख पर सजीव और सुलक्षना का निधन हो गया था। 6 नवंबर 2025 को सुलक्षना ने संजीव की डेथ एनिवर्सरी वाले दिन आखिरी सांस ली थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]