Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,000 mAh बैटरी वाले किफायती 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

6,000 mAh बैटरी वाले किफायती 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


Nothing Phone (4b) की पहली सेल 14 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स हैं। ...और पढ़ें








6,000 mAh बैटरी वाले किफायती 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing ने हाल ही में अपना एक नया किफायती 5G फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Nothing Phone (4b) के नाम से पेश किया है। ये डिवाइस b सीरीज का पहला डिवाइस है और इसकी पहली सेल कल यानी 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। फोन में कई शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।


डिवाइस 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और डिस्काउंट ऑफर के बारे में जान लें...




Nothing Phone (4b) की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹38,999 है। हालांकि कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत डिवाइस पर खास बैंक डिस्काउंट दे रही है जहां 7.5% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ, 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत कम होकर ₹29,999 और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत ₹33,699 रह जाती है।





डिवाइस को आप ब्लैक, वाइट और एक शानदार नए ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। डिवाइस कल यानी 14 जुलाई से Flipkart और Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे प्रमुख रिटेल पार्टनर्स के पास खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240 टच सैंपलिंग रेट, 480Hz PWM डिमिंग, HDR10+ और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।


फोन में AGC DT-star 2 प्रोटेक्शन, Adreno 810 GPU के साथ 2.3GHz तक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 4nm प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 8GB LPDDR4X RAM मिल रही है।


Nothing Phone (4b) के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 1/2.76″ सैमसंग सेंसर, f/1.8 अपर्चर, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में f/2.2 अपर्चर, 10x डिजिटल जूम के साथ 8MP का 119.5° अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है।


फोन में 30 fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में 1/3″ सैमसंग सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी भी मिल रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]