Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले कीमत को लेकर बड़ा खुलासा, क्या इस बार होगा और महंगा?

iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले कीमत को लेकर बड़ा खुलासा, क्या इस बार होगा और महंगा?

एप्पल के आगामी iPhone 18 Pro Max की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना है, जिसका मुख्य कारण बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, महंगे मेमोरी चिप्स और नई हार्डवेयर टे ...और पढ़ें








iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले कीमत को लेकर बड़ा खुलासा, क्या इस बार होगा और महंगा?


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल हर बार की तरह इस बार भी सितंबर महीने में अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है। सीरीज में फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max भी शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि लॉन्च से काफी पहले ही इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फोन की कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकती है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, महंगे मेमोरी चिप्स और नई हार्डवेयर टेक्नोलॉजी के कारण इसकी कीमत बढ़ सकती है। खासतौर पर 1TB स्टोरेज वेरिएंट में सबसे ज्यादा कीमत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

मेमोरी और चिपसेट से बढ़ेगी कॉस्ट?

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वक्त में हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी चिप्स की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में एप्पल को केवल मेमोरी पर ही पहले की तुलना में कहीं ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।



इसके अलावा iPhone 18 Pro Max में कंपनी TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार होने वाले नए A20 Pro चिपसेट का यूज कर सकती है। ये प्रोसेसर एडवांस्ड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जिसकी कॉस्ट भी काफी ज्यादा बताई जा रही है।
कैमरा अपग्रेड भी बढ़ा सकते हैं कीमत

रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया है कि एप्पल पहली बार अपने Pro Max मॉडल में प्राइमरी कैमरे के साथ Variable Aperture टेक्नोलॉजी दे सकती है। ये फीचर कैमरा सेंसर तक पहुंचने वाली लाइट को जरूरत के मुताबिक कंट्रोल करेगा, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर तस्वीरें क्लिक की जा सकेंगी। हालांकि इस नए कैमरा सिस्टम के कारण फोन की कुल प्रोडक्शन कॉस्ट में भी इजाफा होने की काफी ज्यादा संभावना है।
कीमत कंट्रोल करने की कोशिश भी

हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि एप्पल पूरी तरह से कीमत बढ़ाने के बजाय कुछ अन्य कंपोनेंट्स की कॉस्ट कम करके बैलेंस बनाने की कोशिश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी डिस्प्ले पैनल और कुछ दूसरे पार्ट्स पर खर्च कम कर सकती है, ताकि फाइनल प्राइस में बढ़ोतरी का असर लिमिटेड रखा जा सके। फिर भी नए हार्डवेयर अपग्रेड्स की वजह से फोन का महंगा होना लगभग तय है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]