Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Airtel के 199 और 219 रुपये वाले प्लान्स में कड़ा मुकाबला, दोनों की वैलिडिटी 28 दिनों की

Airtel के 199 और 219 रुपये वाले प्लान्स में कड़ा मुकाबला, दोनों की वैलिडिटी 28 दिनों की


अगर आप Airtel के कस्टमर हैं और अपने सिम को एक्टिव रखने के लिए कम कीमत वाला मंथली प्लान तलाश रहे हैं, तो कंपनी के पास दो बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद हैं। ...और पढ़ें








Airtel के 199 और 219 रुपये वाले प्लान में समझें अंतर।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक Bharti Airtel कस्टमर हैं और कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान से रीचार्ज करना चाहते हैं, तो आपके पास दो अट्रैक्टिव ऑप्शन हैं। ये दोनों ही प्लान्स 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आते हैं। सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखने के लिए ये वैलिडिटी काफी अच्छी है। इन प्लान्स की कीमत क्रमशः 199 रुपये और 219 रुपये है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही प्लान्स यूजर्स के लिए लगभग एक जैसे बेनिफिट्स के साथ आते हैं।


कंपनी के 199 रुपये वाले प्लान में कम डेटा मिलता है, बस यही एक बड़ा अंतर है। फिर भी आपको 219 रुपये वाले प्लान के लिए थोड़ा ज्यादा पैसे देने की सलाह इसलिए दी जाएगी। क्योंकि, सिर्फ 20 रुपये और देकर आपको यहां ज्यादा डेटा मिल जाता है। आप इस डेटा का इस्तेमाल 28 दिनों के भीतर कभी भी कर सकते हैं। ये 22 रुपये वाले डेटा बूस्टर से रीचार्ज करने की तुलना में बहुत बेहतर है, जिसमें केवल 1GB डेटा मिलता है और उसकी वैलिडिटी भी सिर्फ एक दिन की होती है। आइए Airtel के 199 रुपये और 219 रुपये वाले दोनों प्लान्स के बेनिफिट्स पर विस्तार से नजर डालते हैं।


Bharti Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

Bharti Airtel का 199 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी, 2GB डेटा और रोज 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में 12 महीनों के सब्सक्रिप्शन के साथ Adobe Express Premium, hellotunes और Airtel Xstream Play (फ्री कंटेंट) शामिल हैं।




Bharti Airtel का 219 रुपये वाला प्लान

Bharti Airtel का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी, 3GB डेटा और रोज 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स भी वही हैं- 12 महीनों की वैलिडिटी के साथ Adobe Express Premium, hellotunes और Airtel Xstream Play (फ्री कंटेंट)।


ध्यान दें कि सिर्फ 20 रुपये ज्यादा देकर आपको 1GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है, जो हमरी समझ से पूरी तरह से पैसा वसूल है। वास्तव में, अगर आप हमेशा प्लान की एक्सपायरी से पहले ही 2GB डेटा खत्म कर देते हैं, तो 219 रुपये वाला प्लान आपके लिए और भी ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन साबित हो सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]