Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पलामू में सरकारी स्कूल के कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर उड़ाए डेस्कटॉप, CPU और UPS; जांच में जुटी पुलिस

पलामू में सरकारी स्कूल के कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर उड़ाए डेस्कटॉप, CPU और UPS; जांच में जुटी पुलिस


चोरों ने पांकी स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के कंप्यूटर लैब से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा लिए। ...और पढ़ें








HIGHLIGHTS

पांकी स्कूल के कंप्यूटर लैब से लाखों की चोरी।


चोरों ने यूपीएस, सीपीयू, डेस्कटॉप सहित कई उपकरण चुराए।


पुलिस जांच में जुटी, विद्यालय सुरक्षा पर उठे सवाल।

 पांकी (पलामू)। पांकी स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार रात चोरों ने कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए।

घटना की जानकारी बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद प्राचार्य कुलेश्वर राम ने पांकी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्राचार्य के अनुसार चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चार सेट यूपीएस, दो सीपीयू, दो डेस्कटॉप, तीन माउस, तीन की-बोर्ड और दो वॉल फैन चोरी कर लिए।



सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]