NCL CMD पर हो गया फैसला, एसईसीएल के एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने मारी बाजी

कोल इंडिया की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) पद के लिए पीईएसबी ने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ...और पढ़ें

एनसीएल सीएमडी के लिए एन फ्रैंकलिन जयकुमार का हुआ चयन। (फाइल फोटो)
एनसीएल सीएमडी पद पर एन. फ्रैंकलिन जयकुमार का चयन।
पीईएसबी ने 11 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया।
जयकुमार वर्तमान में एसईसीएल के निदेशक तकनीकी हैं।
आशीष अंबष्ठ, धनबाद। कोल इंडिया की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) पद के लिए चली लंबी दौड़ का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। लोक उद्यम चयन बोर्ड पीईएसबी ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी एन फ्रैंकलिन जयकुमार के नाम पर मुहर लगाई है।
पीईएसबी की चयन बैठक बुधवार 08 जुलाई को सुबह 8:45 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस पद के लिए कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू हुआ।
इन दावेदारों को पछाड़ा
जयकुमार ने कोल इंडिया और अन्य पीएसयू के कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी। दौड़ में कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कम्युनिटी डेवलपमेंट ओम प्रकाश मिश्रा, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड लिमिटेड के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक वित्त एमडी अंजार आलम भी शामिल थे।
इसके अलावा एसईसीएल के निदेशक वित्त डार्ला सुनील कुमार सीसीएल के निदेशक तकनीकी ऑपरेशंस चंद्रशेखर तिवारी, एसईसीएल के निदेशक तकनीकी प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग रमेश चंद्र मोहापात्रा का नाम भी सूची में था।
खास तौर पर एनसीएल के निदेशक तकनीकी `आशुतोष द्विवेदी का नाम सबसे आगे चल रहा था। उन्हें आंतरिक उम्मीदवार होने के कारण सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड `सीएमपीडीआईएल के निदेशक तकनीकी/इंजीनियरिंग सर्विसेज और बीसीएल के प्रभारी तकनीकी निदेशक `राजीव कुमार सिन्हा भी रेस में थे।
इनके अलावा नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड नाल्को के निदेशक उत्पादन पंकज कुमार शर्मा और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनुप कुमार सतपथी ने भी इंटरव्यू दिया।
शेड्यूल-बी कंपनी है एनसीएल
एनसीएल कोल इंडिया की मिनीरत्न कंपनी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कंपनी का सालाना कोयला उत्पादन 13 करोड़ टन से अधिक है। सीएमडी का कार्यकाल 5 साल का होगा।
अब पीईएसबी की सिफारिश कैबिनेट की नियुक्ति समिति एसीसी को भेजी जाएगी। एसी की मंजूरी के बाद जयकुमार को एनसीएल के सीएमडी की कमान सौंपी जाएगी।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :