Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

CJP प्रोटेस्ट में बिना इंटरनेट स्टूडेंट्स कैसे भेज रहे मैसेज? इस टेक्नोलॉजी को लेकर हो रही खूब चर्चा




CJP प्रोटेस्ट में बिना इंटरनेट स्टूडेंट्स कैसे भेज रहे मैसेज? इस टेक्नोलॉजी को लेकर हो रही खूब चर्चा


दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे CJP प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारी बिना इंटरनेट के संवाद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए ...और पढ़ें








CJP प्रोटेस्ट में बिना इंटरनेट स्टूडेंट्स कैसे भेज रहे मैसेज? इस टेक्नोलॉजी को लेकर हो रही खूब चर्चा



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन दिनों NEET पेपर लीक मामले को लेकर CJP का प्रोटेस्ट लगातार जारी है। संगठन ने साफ शब्दों में कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। वहीं, सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की है।


दिल्ली पुलिस का कहना है कि हालात फिलहाल कंट्रोल में हैं और इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि इसी बीच एक सवाल तेजी से चर्चा में है कि अगर इंटरनेट बंद है, तो प्रदर्शनकारी एक-दूसरे तक मैसेज कैसे पहुंचा रहे हैं?

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसके लिए Bitchat नाम के एक ऑफलाइन मैसेजिंग एप का यूज किया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब तक ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है और ऐसे एप्स की जांच की जा रही है।

कैसे काम करता है ऑफलाइन मैसेजिंग एप?

दरअसल, Bitchat जैसे एप इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क पर डिपेंड नहीं होते। ये ब्लूटूथ लो एनर्जी यानी BLE की मदद से आसपास मौजूद दूसरे फोन से कनेक्ट हो जाते हैं। ऐसे में जब कई फोन एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो वो मिलकर एक Mesh Network तैयार कर लेते हैं।




इस नेटवर्क में अगर कोई यूजर किसी दूसरे यूजर को किसी तरह का कोई मैसेज भेजता है, तो वो मैसेज बीच में मौजूद अन्य डिवाइस के जरिए आगे बढ़ता रहता है और आखिरकार अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाता है। इसका मतलब है कि हर फोन एक छोटे रिले पॉइंट की तरह काम करता है।
जितने ज्यादा यूजर, उतनी रीच

इस Mesh Network की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें जितने ज्यादा लोग कनेक्ट होंगे, मैसेज उतनी ही लंबी दूरी तक पहुंचाया जा सकता है। यही कारण है कि इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क बंद होने की कंडीशन में भी ये एप लिमिटेड दायरे में मैसेजिंग संभव बन सकता है।
Bitchat के अलावा और भी हैं ऐसे एप

ऐसा भी कहा जा रहा है कि Bitchat के अलावा Android और iPhone के लिए कई अन्य ऑफलाइन मैसेजिंग एप भी उपलब्ध हैं, जो ब्लूटूथ या Wi-Fi डायरेक्ट के जरिए बिना इंटरनेट के कम्युनिकेशन की सुविधा ऑफर करते हैं। ऐसे एप्स का यूज आपदा में या नेटवर्क फेल होने या दूर-दराज के एरिया में भी किया जा सकता है।


हालांकि ये अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है कि जंतर-मंतर के प्रदर्शन में Bitchat एप का ही यूज किया जा रहा है। इस तरह के दावे सामने आए हैं और पुलिस इनकी जांच कर रही है जबकि सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियोस में इन एप्स को यूज करने के लिए स्टूडेंट्स से कहा जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]