10,100 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 13 इंच की 2.5K डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

हॉनर ने अपना नया टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च किया है, जिसमें 13 इंच की 2.5K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 प्रोसेसर और 10,100mAh की दमदार बैटरी दी ग ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एक नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो हॉनर आपके लिए एक खास टैबलेट लेकर आया है जिसे कंपनी ने Honor Pad X9 Max के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को Pad X सीरीज के तहत पेश किया है। हालांकि अभी इस टैबलेट को सिर्फ कुछ ग्लोबल मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। यह नया टैबलेट अभी कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर एक ही कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
टैबलेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 सीरीज चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है। इस टैबलेट में 13-इंच की 2.5K LCD स्क्रीन मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। चलिए टैबलेट के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Honor Pad X9 Max की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Honor Pad X9 Max के बेस वेरिएंट की कीमत GBP 349.99 यानी लगभग 45 हजार रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। टैबलेट के टॉप-एंड मॉडल की कीमत GBP 449.99 यानी लगभग 58,000 रुपये है जिसमें 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है।
यह नया टैबलेट अभी कुछ ग्लोबल मार्केट में Honor के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। टैबलेट को अभी सिर्फ ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
Honor Pad X9 Max के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 13-इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। साथ ही टैबलेट में 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। टैब में Honor का MagicOS 10 मिल रहा है, जो Android 16 पर बेस्ड है।
टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 चिपसेट मिल रहा है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर (1.9GHz) और चार परफॉर्मेंस कोर मिल रही हैं। साथ ही टैब में 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
Honor Pad X9 Max के कैमरा स्पेक्स
कैमरे की बात करें तो इस जबरदस्त टैबलेट के पीछे की तरफ f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए टैबलेट में 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
इसके अलावा टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि ये टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक रीडिंग या 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट भी मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :