Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गुमला में एक ही दिन चार लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश, दो नाबालिग भी शामिल

गुमला में एक ही दिन चार लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश, दो नाबालिग भी शामिल

गुमला में चार लोगों ने, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं, कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घरेलू विवाद और अन्य कारणों से हुई इन घटनाओं के बा ...और पढ़ें








गुमला में चार लोगों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।

HIGHLIGHTS

गुमला में चार लोगों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।


घरेलू विवाद और अन्य अज्ञात कारणों से हुई घटनाएं।


संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्माहत्या का प्रयास किया। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में स्वजन द्वारा गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के बसुआ गांव की है। जानकारी के अनुसार, बंधु महली का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद उन्होंने आवेश में आकर गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

दूसरी घटना पालकोट थाना क्षेत्र के देवगांव की है। यहां 20 वर्षीय युवक देवानंद उरांव ने घरेलू विवाद से आहत होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उन्हें भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।



इसी तरह दो अन्य मामलों में एक नाबालिग छात्र और 17 वर्षीय एक किशोर ने भी अलग-अलग कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं को समय रहते सुलझाना बेहद जरूरी है, ताकि आवेश में उठाए जाने वाले ऐसे कदमों को रोका जा सके।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]