Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गम्हरिया में देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, धारदार हथियार और पत्थरों से हमला कर युवक की हत्या

गम्हरिया में देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, धारदार हथियार और पत्थरों से हमला कर युवक की हत्या


गम्हरिया के शिवनारायणपुर में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गौतम मुंडा नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश ...और पढ़ें








शिवनारायणपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। एआई जेनरेटेड इमेज


शिवनारायणपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई।


गौतम मुंडा की धारदार हथियार और पत्थरों से हत्या।



संवाद सहयोगी, गम्हरिया। आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर स्थित मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर देर रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया था जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

इसी दौरान गौतम मुंडा पर धारदार हथियार और पत्थरों से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गौतम मुंडा को पहले गंगोत्री नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच ले जाने के दौरान ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।



घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।


युवक की हत्या के बाद शिवनारायणपुर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है।पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]