Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस, SIT से भी मांगी स्टेटस रिपोर्ट


चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस, SIT से भी मांगी स्टेटस रिपोर्ट


सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट को चढ़ावा चोरी मामले में नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने SIT से जांच रिपोर्ट भी तलब की है। ...और पढ़ें








चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस भेजा है और इसके साथ ही SIT की जांच रिपोर्ट तलब की है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के लिए मिले चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने यूपी सरकार द्वारा आदेशित SIT जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

कोर्ट ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देते हैं। इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए अगले सोमवार को सूचीबद्ध करें। कृपया स्टेटस रिपोर्ट में SIT के गठन की जानकारी भी दें।"


अब सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर चढ़ावा चोरी में के मामले की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी इन याचिकाओं पर जवाब मांगा है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]