वैभव सूर्यवंशी का ये कैच देख बंद हो जाएंगे कई लोगों के मुंह, फील्डिंग को कमजोरी बताने वालों को दिखाया आईना
वैभव सूर्यवंशी का ये कैच देख बंद हो जाएंगे कई लोगों के मुंह, फील्डिंग को कमजोरी बताने वालों को दिखाया आईना-
आईपीएल-2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग को लेकर काफी सवाल उठे थे। इन सवालों को 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू के दिन शांत कर दि ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने कुछ मैचों में वैभव सूर्यवंशी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया था और उनसे फील्डिंग नहीं कराई थी। बातें उठी थीं कि वैभव फील्डिंग में कमजोर हैं और कई दिग्गजों ने तो ये तक बता दिया था कि उन्हें क्या करना चाहिए। अब इस युवा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है जिसमें बता दिया कि फील्डिंग उनकी कमजोरी नहीं है।
वैभव ने शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में बाएं हाथ का ये बल्लेबाज कोई बड़ी पारी तो नहीं खेल सका, लेकिन जोफ्रा आर्चर जैसे तूफानी गेंदबाज की गेंद पर छक्का मार बता दिया कि वह कम उम्र में निडरता का झंडा लिए हुए आगे बढ़ रहे हैं।
वैभव ने लपका कैच
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। अब टीम इंडिया की फील्डिंग की बारी थी। अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में सफलता दिली थी। उन्होंने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट और जोस बटलर को आउट कर दिया था। जैकब बेथल, टॉम बेंटन और हैरी ब्रूक ने बीच में शानदार पारियां खेल टीम को मैच में वापस ला दिया।
सैम करन भी अपनी बल्लेबाजी से भारत को परेशान करने वाले थे, लेकिन वैभव के एक शार्प कैच ने उनको पवेलियन भेज दिया। 18वां ओवर फेंकने आए हर्षित राणा ने चौथी गेंद करन को पैरों पर दी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फ्लिक किया और गेंद गई डीप स्क्वायर लेग पर। वहां वैभव खड़े थे जिन्होंने सही तरह से गेंद को जज किया और सही समय पर जम्प करते हुए बाउंड्री से ठीक पहले गेंद को लपक लिया। करन सात रन बनाकर आउट हो गए। वैभव का ये कैच देख कोई नहीं कह सकता कि फील्डिंग उनकी कमजोरी है।
भारत को मिली हार
भारत को इस मैच में छह विकेट से हार मिली। बैथल ने नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा पांच छक्के मारे। हैरी ब्रूक और टॉम बेंटन ने 39-39 रनों की पारियां खेलीं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :