Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Aamir Khan ने ठुकरा दी थी 31 साल पुरानी कल्ट फिल्म, इस एक्टर के लिए बन गई थी संजीवनी




Aamir Khan ने ठुकरा दी थी 31 साल पुरानी कल्ट फिल्म, इस एक्टर के लिए बन गई थी संजीवनी


सुपरस्टार आमिर खान ने 31 साल पहले एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। ...और पढ़ें








आमिर खान ने रिजेक्ट की मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HIGHLIGHTS

आमिर खान ने ठुकराई थी ये मूवी


31 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म


इस एक्टर की बदली थी किस्मत



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आमिर खान (Aamir Khan) का नाम भी शामिल होता है। 80 के दशक से लेकर अब तक आमिर अपनी शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं।


4 दशक से लंबे फिल्मी करियर में आमिर ने कई फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट किया है, जिनमें एक कल्ट क्लासिक मूवी का नाम भी शामिल है, जिसे 31 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी।

आमिर ने रिजेक्ट की थी ये मूवी

अपने शानदार एक्टिंग करियर में कयामत से कयामत तक, दिल, गुलाम, सरफरोश, लगान, थ्री ईडियट्स और दंगल जैसी कई धांसू मूवीज देने वाले आमिर खान को 90 में दशक की एक लोकप्रिय मूवी का ऑफर मिला था। जिसके डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था और निर्माता यश चोपड़ा था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की जा रही है।





जी हां खुद आमिर इस बात का कई मौकों पर खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन डेट इस्सू और बिजी शेड्यूल के चलते वह इस आईकॉनिक फिल्म को नहीं कर पाए। उन्हें डीडीएलजे (DDLJ) में राज का रोल ऑफर हुआ था और जो बाद में शाह रुख खान ने निभाया।




शाह रुख ने इस किरदार में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी और काजल संग उनकी जोड़ी सफल रही। जिसकी बदौलत लव स्टोरी ड्रामा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने में कामयाब रही। यही कारण है कि आज भी डीडीएलजे हिंदी सिनेमा की आईकॉनिक मूवी मानी जाती है।
आमिर की तीसरी शादी

फिल्म सितारे जमीन पर की सफलता के बाद से आमिर खान बड़े पर्दे से दूर है। लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर आमिर का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी को लेकर वह लाइमलाइट में छाए हुए हैं। बता दें कि ये एक्टर की तीसरी शादी है, जो 5 जुलाई यानी आज मुंबई में हो रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]