धनवार को जिला बनाने की मांग पर तेज होगा आंदोलन, जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील

Giridih News: धनवार को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

धनवार रेलवे स्टेशन। (प्रतीकात्मक फोटो)
धनवार को जिला बनाने की मांग पर आंदोलन तेज होगा।
संघर्ष मोर्चा ने सड़क से सदन तक संघर्ष का निर्णय लिया।
भौगोलिक स्थिति और संसाधनों के आधार पर जिला बनाने की मांग।
संवाद सूत्र, धनवार(गिरिडीह)। गिरिडीह से अलग कर धनवार को अलग जिला बनाए जाने की मांग को लेकर रविवार को धनवार प्रखंड अंतर्गत आदर्श कालेज के समीप स्थित द रायल महफिल में धनवार जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में आंदोलन को और व्यापक बनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि धनवार भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, प्रशासनिक सुविधा, संसाधनों के दृष्टिकोण से जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करता है। ऐसे में सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धनवार को शीघ्र जिला घोषित करना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि राजधनवार को जिला बनाने की मांग नई नहीं है, बल्कि एकीकृत बिहार के समय से ही यह मांग लगातार उठती रही है। बावजूद इसके अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में निराशा है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जनसहभागिता के साथ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद की जाएगी।
संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा धनवार को जिला बनाने की मुहिम को मजबूत करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता गुरुचरण साहू ने की, जबकि संचालन कृष्णदेव रजक ने किया।
बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में जिप सदस्य प्रतिनिधि सुबोध राय, नकुल राय, प्रमुख गौतम सिंह, जयप्रकाश साहा, अभिमन्यु प्रसाद सिंह, नाथेश्वर ठाकुर, पूर्व मुखिया संजय साव, जरिसिंगा मुखिया प्रतिनिधि टूना तुरी, अनिल राय, सुनील साव, दिवाकर सिंह, विनोद शर्मा, मुखिया सबदर अली, भाजपा नेता अमित कुमार समेत संघर्ष मोर्चा लोग थे।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :