वैभव सूर्यवंशी ने अपने वायरल सेलिब्रेशन पर तोड़ी चुप्पी, बताया किसके लिए था इशारा

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। अर्धशतक ठोकने के बाद वैभव ने जो सेलिब्रेशन किया वो इस समय व ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जमाया अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे की असफलता को पीछे छोड़ते हुए वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार पारी खेली और अर्धशतक जमाया। इसी के साथ वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी के फुल मेंबर देशों में से सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अर्धशतक ठोकने के बाद वैभव ने एक सेलिब्रेशन किया। हर कोई जानना चाहता है कि वो क्या था।
वैभव ने मैच के बाद खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो सेलिब्रेशन उन्होंने क्यों किया था। वैभव ने पहले मैच में 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। इसके अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए।
वैभव ने खोले राज
वैभव ने अर्धशतक लगाने के बाद अपनी उंगलियों से इंग्लिश के एल्फाबेट ए का आकार बनाया था। वैभव ने बताया कि ये उनकी मां के लिए था। वैभव ने कहा, "ये मैंने अपनी मां के लिए किया था। मैंने और रिंकू भइया ने भी कुछ बात की थी और ये उससे भी जुड़ा था। मैं ये पारी अपने परिवार, अपने कोचेस और हर उस इंसान को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने इस पूरे सफर में मेरा साथ दिया, जो मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ खड़े रहे।"
ऐसा रहा मैच
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तकरीबन दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे मयंक यादव ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से कहर ढा दिया और जिम्बाब्वे को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 125 रनों पर ही सीमित कर दिया। भारत ने ये टारगेट 13.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Post A Comment
No comments :