Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हर्ष लिंबाचिया और कीकू शारदा ने समय रैना की कर दी बत्ती गुल! जमकर किया रोस्ट

हर्ष लिंबाचिया और कीकू शारदा ने समय रैना की कर दी बत्ती गुल! जमकर किया रोस्ट

India's Got Latent के दूसरे सीजन के दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा आए। कीकू और हर्ष दोनों ने मिलकर समय रैना की ऐसी सिट्टी-पिट्टी गुम की कि सभी हंसने लगे। कई बार तो समय से जवाब देते नहीं बना। हर्ष ने समय की अमिताभ बच्चन को रोस्ट करने के लिए भी खिंचाई कर दी और लीगल मामलों का भी मजाक उड़ाया।



India's Got Latent: हर्ष लिंबाचिया और कीकू शारदा ने समय रैना की कर दी बत्ती गुल! जमकर किया रोस्टसमय रैना हाल ही अपने शो India's Got Latent का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर लेकर आए, जो खूब चर्चा में है। समय वैसे तो अपने शो में आए हर कंटेस्टेंट और सेलिब्रिटी जज को रोस्ट करते और खिंचाई करते नजर आते हैं, पर इस बार जब हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर पहुंचे, तो उन्होंने समय रैना की सिट्टी-पिट्टी ही गुम कर दी। तीनों ने समय रैना को जमकर रोस्ट किया और मजाक उड़ाया। हर्ष लिंबाचिया ने तो समय रैना के लीगल मामलों से लेकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का मजाक उड़ाने को लेकर भी समय रैना की खिंचाई कर दी। ऐसे-ऐसे जोक्स और पंच मारे कि दर्शक भी हंसने लगे और समय रैना का चेहरा देखने वाला था। वह भी हंस पड़े।

हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के दूसरे एपिसोड में पहुंचे थे। एपिसोड के दौरान, कीकू और हर्ष ने समय रैना के कानूनी मामलों का मजाक उड़ाया। उन्होंने समय रैना के शो के पहले सीजन के विवादों पर भी तंज कसा।



कीकू शारदा ने समय रैना के शो पर कसा तंज
एक सीक्वेंस ऐसा आया, जब कीकू शारदा ने एक क्यू कार्ड देखते हुए समय रैना से शो के स्पॉन्सर्स की लंबी लिस्ट के बारे में पूछा लिया। कीकू ने कहा, 'आपके पास इतने सारे स्पॉन्सर्स हैं? मुझे लगा था कि जिस तरह से यह जगह इतनी बार टूटती-फूटती है, आपके स्पॉन्सर्स तो सिर्फ सीमेंट और मेटल बार ही होंगी।'


हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना को किया रोस्ट, सिट्टी-पिट्टी गुम
इसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना का मजाक उड़ाया और कहा, 'आप कुछ भी कहें, लेकिन मैं कभी सबसे बड़ी कोर्ट तक नहीं पहुंचा। उसके पास तो मंथली पास है। वह वहां जाता है और अपनी हाजिरी लगाता है। वह कहता है, 'स्कैंडल की चिंता बाद में करेंगे। बस मेरी हाजिरी लगा दो।' इतना सुनते ही दर्शक और सारे जज जोर-जोर से हंसने लगते हैं।


एयरपोर्ट पर आराध्या बच्चन ने पैप्स को क्यों किया इग्नोर, ऐश्वर्या-अभिषेक के पीछे छिपीं!


अमिताभ बच्चन को समय ने किया था रोस्ट, हर्ष ने यूं लिया बदला
हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना को यहीं नहीं बख्शा, बल्कि जब अरुणाचल प्रदेश की एक कंटेस्टेंट स्टेज पर आई, तो उसने कहा कि वह एक दिन के लिए अमिताभ बच्चन के साथ अपनी जिंदगी की अदला-बदली करना चाहती है। यह सुनकर जब समय रैना ने उससे पूछा कि अमिताभ सर के साथ क्या करना है क्योंकि वो तो लेजेंड हैं, तो हर्ष बीच में बोल पड़े- क्योंकि इसने तो बहुत गलत किया है उनके साथ। यह सुनकर सभी हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं। समय रैना भी झेंप जाते हैं और खूब हंसते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]