झारखंड में 'आदिवासी राजनीति' गरमाई, परिसीमन से पहले राहुल गांधी के दरबार में जाने की तैयारी

झारखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने परिसीमन में आदिवासी आरक्षित सीटों की सुरक्षा और वृद्धि के लिए एआईसीसी प्रभारी के. राजू से मुलाकात की। वे राहुल गां ...और पढ़ें

परिसीमन में आदिवासी सीटों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की प्रभारी से चर्चा।
आदिवासी आरक्षित सीटों की सुरक्षा पर कांग्रेस ने की चर्चा।
राहुल गांधी से मुलाकात कर परिसीमन पर रखेंगे अपनी बात।
सरना धर्म कोड लागू करने की भी उठाई गई मांग।
राज्य ब्यूरो, रांची। परिसीमन में आदिवासी आरक्षित सीटों की सुरक्षा एवं समानुपातिक वृद्धि सुनिश्चित करने की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एआइसीसी प्रभारी के. राजू से की मुलाकात की है।
प्रस्तावित लोकसभा एवं विधानसभा परिसीमन के संदर्भ में झारखंड के आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की सुरक्षा को लेकर झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों एवं जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में झारखंड प्रभारी के. राजू से राज्य अतिथि गृह, मोरहाबादी में विस्तृत मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता, सुभाशीष रसिक सोरेन, डा. रामचंद्र उरांव (एनयूएसआरएल), अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक शशि पन्ना, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण मुंडा, सेलेस्टीन कुजूर (लातेहार), राजेश लिंडा, शिवा कच्छप, आदि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान प्रस्तावित परिसीमन से झारखंड में अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव, संवैधानिक प्रावधानों, पूर्व परिसीमन के अनुभवों तथा आदिवासी हितों की सुरक्षा हेतु आवश्यक संवैधानिक एवं विधिक उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बाद में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से शीघ्र मुलाकात कर परिसीमन के संबंध में अपनी चिंताओं एवं सुझावों से उन्हें अवगत कराना चाहता है।
उन्होंने के. राजू से इस बैठक की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को 30 अगस्त 2026 को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का भी आग्रह किया।
बैठक के दौरान केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अब तक जनगणना में सरना धर्म कोड लागू नहीं किया गया है, जिससे आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान प्रभावित हो रही है।
SIR में लोगों को होनेवाली समस्याओं का निदान कराएं कांग्रेस कार्यकर्ता: राजू
राज्य में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों से संपर्क कर इसमें आ रही आम लोगों की समस्याओं का समाधान कराएं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रविवार को कांग्रेस भवन में इस विषय को लेकर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस क्रम में राजू ने कहा कि एसआइआर प्रक्रिया में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष, सचिव, सभी बूथों के बीएलओ के साथ बीएलए-2 को सहयोग कर घर-घर जाकर सही तरीके से गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करें। इस क्रम में अगर कहीं कुछ त्रुटियां मिलती हैं तो संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों से संपर्क कर उसका निदान कराएं।
उन्होंने कहा कि जो टास्क प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिया जा रहा है, उसका क्रियान्वयन सही तरीके से कर अपना प्रतिवेदन आनलाइन समर्पित करेंगे। कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा आकलन कर प्रोत्साहन अंक दिया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी डाॅ. सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि जिस तरीके से हमलोग ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर प्रखंड अध्यक्षों, बीएलओ, बीएलए-2 के कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं, उसी तरह जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को अपने दायित्वों को निभाना होगा।
किसी बूथ पर किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे, यह सुनिश्चित करना है। वहीं, सह-प्रभारी भूपेंद्र मारावी ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों जैसे पेपर लीक, मंहगाई, बेरोजगार के मुद्दों को हमलोगों को गांव-गांव तक लेकर जाना है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला प्रभारियों तथा जिलाध्यक्षों को एसआइआर के लिए सही तरीके से काम करने का निर्देश दिया। साथ ही हर महीने की 15 तारीख को ग्राम पंचायतों में बैठक करने काे कहा।
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि एसआइआर अभियान को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जो आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, उसका अनुपालन पूरी ईमानदारी के साथ करना है।
बैठक में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा, ममता देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, अभिलाष साहु, अशोक चौधरी, भीम कुमार, दयामनी बारला, राजेश गुप्ता, गुंजन सिंह, प्रदीप तुलस्यान, सतीश पाल मुंजनी, आभा सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, आदि मौजूद थे।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :