बंगाल के मंत्री अजय पोद्दार का आह्वान: जाति से पहले 'अग्रवाल' लिखे मारवाड़ी समाज, देश के विकास में निभाए अहम भूमिका

Marwari Sammelan Chirkunda: पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने समाज के युवाओं को संगठित होकर उद्योग स्थापित करने और 'अग्रवाल' उपनाम को ...और पढ़ें

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, विशिष्ट प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों के साथ पश्चिम बंगाल के मंत्री डा. अजय पोद्दार।(फोटो जागरण)
HIGHLIGHTS
कुमारधुबी में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
डॉ. अजय पोद्दार ने मेधावी छात्रों, समाजसेवियों को सम्मानित किया।
मंत्री ने 'अग्रवाल' लिखने और उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया।
संवाद सूत्र, कुमारधुबी (धनबाद)। चिरकुंडा मारवाड़ी सम्मेलन एवं चिरकुंडा मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में कुमारधुबी क्लब में रविवार को भव्य नागरिक अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, विशिष्ट प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह आयोजन धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की शाखा द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री डा. अजय पोद्दार को गुलदस्ता, मोमेंटो, पौधा एवं शाल ओढ़ाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। वहीं अन्य अतिथियों का भी गुलदस्ता एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर अमित कुमार अग्रवाल की माता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।
मुख्य अतिथि डा. अजय पोद्दार ने कहा कि मातृशक्ति के बिना किसी का भी अस्तित्व संभव नहीं है, इसलिए सबसे पहले वे माताओं को नमन करते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ संगठित होकर उद्योग एवं कंपनियां स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि देश के विकास में समाज की भागीदारी और मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि आज मारवाड़ी समाज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। डा. पोद्दार ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी जाति लिखने से पहले 'अग्रवाल' लिखें और उसके बाद अपना उपनाम जोड़ें।
उन्होंने नई पीढ़ी से हिंदी एवं संस्कृत जैसी भारतीय भाषाओं को अपनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पहले लोग भय के माहौल में जीवन जी रहे थे, लेकिन भाजपा की रणनीति के कारण राज्य में बदलाव आया और अब लोग भयमुक्त होकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, सुनील हाड़ा, आशा शर्मा, संगीता अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनिल शर्मा, श्याम गड्यान, प्रदीप अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मिट्ठू गाड्यान, मोहन अग्रवाल, रवित्युंजन अग्रवाल, रमेश ततौनिया, कृष्ण लाल रूंगटा, ललित झुनझुनवाला, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Post A Comment
No comments :