Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

खाद-बीज दुकानों पर लातेहार सीओ की दबिश, स्टॉक रजिस्टर से लेकर भंडारण तक की टटोली हकीकत

खाद-बीज दुकानों पर लातेहार सीओ की दबिश, स्टॉक रजिस्टर से लेकर भंडारण तक की टटोली हकीकत

अंचल अधिकारी कोकिला कुमारी ने लातेहार के बारियातू में खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक, बिक्री अभिलेख और भंडारण की जांच कर किसानों ...और पढ़ें








औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, स्टॉक व बिक्री व्यवस्था की बारीकी से हुई जांच। 


बारियातू में अंचल अधिकारी ने खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया।


स्टॉक, बिक्री अभिलेख और भंडारण व्यवस्था की गहन जांच हुई।



संवाद सूत्र, बारियातू (लातेहार)। खरीफ खेती के मौसम में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध हो, इसे लेकर बारियातू अंचल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में अंचल पदाधिकारी कोकिला कुमारी ने सोमवार को क्षेत्र की विभिन्न खाद-बीज दुकानों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की नब्ज टटोली।


उनके पहुंचते ही दुकानदारों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में उपलब्ध खाद एवं बीज के स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेख, भंडारण व्यवस्था तथा आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। कई दुकानदारों से स्टॉक और बिक्री के मिलान संबंधी जानकारी भी ली गई।


अंचल पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने, स्टॉक छिपाने, बिना अभिलेख बिक्री करने अथवा अमानक खाद-बीज बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने सभी दुकानदारों को स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, दुकान में मूल्य सूची प्रदर्शित रखने तथा प्रत्येक बिक्री का सही अभिलेख रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेती का यह समय किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है, इसलिए प्रशासन की प्राथमिकता है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।


किसानों को भी सलाह दी गई कि खाद या बीज खरीदते समय रसीद अवश्य लें और किसी प्रकार की गड़बड़ी, कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। अंचल पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस तरह का औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]