Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बेंगलुरु: हर रोज गायब हो रहे थे महिलाओं के अंडरगारमेंट, खुफिया कैमरा लगाया तो सच देखकर कांप गए

बेंगलुरु: हर रोज गायब हो रहे थे महिलाओं के अंडरगारमेंट, खुफिया कैमरा लगाया तो सच देखकर कांप गए


बेंगलुरु के इंदिरा नगर में दो महिलाओं के कपड़े, खासकर अंडरगारमेंट, चोरी होने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने हिडेन कैमरा लगाया, जिससे एक डिलीवरी एजे ...और पढ़ें








यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है


बेंगलुरु में महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी होने का मामला।


हिडेन कैमरे से पकड़ा गया डिलीवरी एजेंट अब्दुल हुसैन।


आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं, बाद में मिली जमानत।



डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को दिन में भी डर के साए में जीने को मजबूर कर दिया है। यहां इंदिरा नगर में एक फ्लैट में दो महिलाएं रहती थीं। महिलाओं का फ्लैट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर था।


जब भी वह अपने कपड़े सूखने के लिए डालती थीं, तो रातभर में कपड़े गायब हो जाते थे। अगले दिन उनकी जगह वैसे ही दिखने वाले कपड़े मिलते थे और पिछली रात को डाले कपड़े फिर से गायब हो जाते थे।


हिडेन कैमरे से खुली पोल

इस पूरी घटना ने दोनों महिलाओं को परेशान कर दिया था। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि मई महीने के बाद से ऐसा होने लगा था। जो कपड़े सूखे के लिए डाले जाते थे, उसमें से विशेष तौर पर अंडरगारमेंट्स गायब होते थे।

महिलाओं ने इसका पता लगाने के लिए ऑनलाइन एक हिडेन कैमरा लगा दिया, जो पूरे इलाके को कवर कर पा रहा था। अगले दिन जब उन्होंने फुटेज चेक की, तो देखकर उनकी रूह कांप गई।
अश्लील हरकत करते कैद

1 जुलाई की रात कैमरे में दिखाई दिया कि एक आदमी सुबह करीब 3 बजे कंपाउंड में घुस रहा है। उसने पहले महिलाओं के पुराने चुराए कपड़े वापस रख दिए और नए कपड़े उठा लिए। इतना ही नहीं, उसने वह कपड़े पहने और फिर वहीं हस्तमैथुन किया।


इसके बाद वह वहां से भाग गया। महिलाओं ने फुटेज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 23 साल के आरोपी अब्दुल हुसैन को गिरफ्तार किया है। वह ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी एजेंट का काम करता है। पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर बाद में उसे जमानत मिल गई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]