Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हजारीबाग में 1.5 करोड़ की शराब जब्त, पंजाब से बिहार जा रही 1190 पेटी की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग में 1.5 करोड़ की शराब जब्त, पंजाब से बिहार जा रही 1190 पेटी की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार


हजारीबाग के बरही में पुलिस ने 1,190 पेटी अवैध शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। इस कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ ...और पढ़े







बरही में 1,190 पेटी अवैध शराब जब्त, कीमत 1.5 करोड़।


तीन स्थानीय युवक गिरफ्तार, एक आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर फरार।


संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही थाना पुलिस ने बिहार पुलिस की नारकोटिक्स टीम और चौपारण थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जीटी रोड स्थित रसोईया-धमना के समीप 1,190 पेटी अवैध शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


पुलिस ने इस मामले में बरही के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी।



सोमवार देर रात बिहार पुलिस की सीआईडी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग एसपी के निर्देश पर बरही एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम जब रसोईया-धमना पहुंची तो वहां एक ट्रक और बिना नंबर की क्रेटा कार खड़ी मिली।


पुलिस को देखते ही ट्रक से एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि ट्रक और कार में सवार अन्य लोग भी फरार होने का प्रयास करने लगे। बरही, चौपारण थाना पुलिस और बिहार पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने रसोईया-धमना टोल प्लाजा के आगे घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।


एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने स्वीकार किया कि शराब की खेप को बिहार सीमा पार कराने के लिए स्थानीय तस्करों से संपर्क किया गया था।

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 1,190 पेटी (10,602.36 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक और बिना नंबर की क्रेटा कार जब्त कर उत्पाद अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बरही के तीन युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में छोटकी बरही निवासी खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव (पिता- बिशेश्वर साव), गया रोड निवासी राकेश कुमार (पिता- दयाशंकर मिश्रा) तथा पटना रोड निवासी सन्नी कुमार (पिता- स्व. बिनोद साव) शामिल हैं।
बरामद सामग्री12 चक्का ट्रक (संख्या- HP-72D-7889)
बिना नंबर की क्रेटा कार
मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की 1,190 पेटी (10,602.36 लीटर) अवैध शराब
750 एमएल : 299 पेटी (3,588 बोतल / 2,691 लीटर)
350 एमएल : 592 पेटी (14,208 बोतल / 5,328 लीटर)
180 एमएल : 299 पेटी (14,352 बोतल / 2,583.36 लीटर)
छापामारी दल में शामिल अधिकारी

छापामारी दल का नेतृत्व बरही एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर ने किया। टीम में बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुअनि नितीश कुमार, पुअनि रंजीत भगत, बिहार पुलिस की नारकोटिक्स टीम, बरही थाना के सशस्त्र बल तथा पुलिस वाहन चालक शामिल थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]