गुमला बसिया में पेयजल पाइपलाइन फटने से सड़क पर खतरा, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बसिया रेफरल अस्पताल के पास रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क पर पेयजल पाइपलाइन फटने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे सड़क पर गड्ढा बन गया है और दुर्घटन ...और पढ़ें

बसिया में पेयजल पाइपलाइन फटने से सड़क पर गड्ढा।

रात में दुर्घटना का खतरा, वाहन चालकों को परेशानी।
संवाद सूत्र, बसिया (गुमला)। बसिया रेफरल अस्पताल के समीप रांची–सिमडेगा मुख्य सड़क पर पेयजल पाइपलाइन फट जाने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। सड़क के बीचों-बीच हो रहे रिसाव के कारण गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
विशेषकर रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सवार एवं छोटे वाहन चालक कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। शनिवार की शाम एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी ने मौके का निरीक्षण किया। संभावित दुर्घटना को देखते हुए उन्होंने तत्काल सड़क पर अवरोधक (बैरिकेड) लगवाकर वाहन चालकों को सतर्क करने की व्यवस्था कराई।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अवरोधक लगाना स्थायी समाधान नहीं है। जब तक फटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होगी और सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाएगी, तब तक हादसे का खतरा बना रहेगा।
एक साल से अंधेरे में गुमला का बमलकेरा पुरानापानी गांव
रायडीह प्रखंड के दुर्गम कोंडरा पंचायत स्थित बमलकेरा पुरानापानी गांव में पिछले एक साल से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण अंधेरे में जीवन-यापन करने को विवश हैं।
तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने के बाद से गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक न तो तार की मरम्मत कराई और न ही आपूर्ति बहाल की है।
बरसात के मौसम में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :