Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]
पलामू के मेदिनीनगर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, छह पहिया मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध


मेदिनीनगर में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक छह पहिया मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियम तोड़ने व ...और पढ़ें








छह पहिया मालवाहक वाहनों पर लागू होगा नियम।


सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश प्रतिबंध।


छह पहिया मालवाहक वाहनों पर लागू होगा नियम।



संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत अब प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी मार्ग से छह पहिया मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, सवारी बसों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है।


ट्रैफिक प्रभारी सतेन्द्र दुबे ने शनिवार को बताया कि शहर में लगातार बढ़ते जाम और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।


उन्होंने सभी वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित समय में यदि कोई छह पहिया मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।



प्रशासन को उम्मीद है कि इस फैसले से शहर में जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण मिलेगा और यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु होगी।


सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा प्रवेश प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

-ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे

पलामू में आए दिन सड़क हादसे की खबरें सामने आते रहती है, ऐसे में यह व्यवस्था काफी लाभदायक हो सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]