स्मार्टफोन को बनाएं आपका पर्सनल हेल्थ असिस्टेंट, दवा लेना नहीं भूलेंगे; मेडिकल रिपोर्ट रहेंगी हमेशा साथ

स्मार्टफोन अब केवल कॉलिंग तक सीमित नहीं, बल्कि Google Health, Samsung Health और Apple Health जैसे एप्स के जरिए आपका पर्सनल हेल्थ असिस्टेंट बन गया है। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है बल्कि अब ये डिवाइस आपकी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी भी सुरक्षित रख सकता है। Google Health, Samsung Health और Apple Health जैसे हेल्थ एप्स की मदद से आप अपना मेडिकल रिपोर्ट कार्ड, दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को एक ही जगह सेव करके रख सकते हैं।
खास बात ये है कि इमरजेंसी की कंडीशन में तो फोन लॉक होने के बावजूद मेडिकल ID फोन में देखी जा सकती है, जिससे डॉक्टर्स और रेस्क्यू टीम को इलाज शुरू करने में काफी आसानी हो सकती है। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर मेडिकल ID क्यों जरूरी है...
मेडिकल ID क्यों जरूरी?
दरअसल इन हेल्थ एप्स में मौजूद Medical ID फीचर किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में काफी काम आता है। इसमें यूजर अपना नाम, ब्लड ग्रुप, एलर्जी, पहले से किसी बीमारी, रेगुलर दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स को ऐड कर सकते हैं।

अगर किसी शख्स का एक्सीडेंट हो जाए या वो बेहोश हो जाए तो मेडिकल ID फोन लॉक होने की कंडीशन में भी एक्सेस की जा सकती है। इससे डॉक्टर बिना टाइम गंवाए सही इलाज शुरू कर सकते हैं।
दवा लेना नहीं भूलेंगे
अगर आपको रोजाना दवाइयां लेनी पड़ती हैं या घर में किसी बुजुर्ग को दवा टाइम पर देनी पड़ती है, तो इन हेल्थ एप्स में Medication Reminder सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है। इससे आप एक टाइम सेट कर सकते हैं और नोटिफिकेशन मिलने से दवा मिस होने का चांस भी कम हो जाएगा। ये फीचर खासतौर पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और थायरॉयड जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के काफी काम आ सकता है।
मेडिकल रिपोर्ट भी रहेंगी साथ
इन हेल्थ एप्स में आप अपनी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, एक्स-रे, प्रिस्क्रिप्शन, डिस्चार्ज समरी और वैक्सीनेशन रिकॉर्ड जैसे जरूरी डिटेल्स भी डिजिटल रूप से सेव कर सकते हैं। इससे हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जाने पर बार-बार फाइल साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर सभी रिकॉर्ड तुरंत किसी भी डॉक्टर को दिखाए जा सकते हैं।
कौन-से फोन में कौन-सा एप मिलेगा?Android स्मार्टफोन: Google Health
Samsung स्मार्टफोन: Samsung Health
iPhone: Apple Health
नींद और फिटनेस पर भी नजर
इतना ही नहीं ये हेल्थ एप्स सिर्फ मेडिकल रिकॉर्ड रखने तक सीमित नहीं हैं बल्कि इनमें आप अपनी रोजाना की एक्टिविटीज जैसे नींद, पानी पीने की मात्रा, वजन में बदलाव, मेंटल स्टेट और अन्य हेल्थ डेटा भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे वक्त के साथ आपके लाइफस्टाइल और हेल्थ में हो रहे चेंज आसानी से समझे जा सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :