Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे भी एक डिस्प्ले

6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे भी एक डिस्प्ले


इंफीनिक्स ने अपने Infinix Note 60 Pro के लिए मिस्ट टाइटेनियम और फ्रॉस्ट सिल्वर नामक दो नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जिनकी कीमत 33,999 रुपये है। ...और पढ़ें








6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे भी एक डिस्प्ले



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स ने कुछ वक्त पहले Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस डिवाइस के दो नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। कंपनी ने फोन को Mist Titanium और Frost Silver कलर में लॉन्च किया है। नए कलर ऑप्शन के अलावा स्मार्टफोन के हार्डवेयर में किसी तरह का कोई चेंज नहीं किया गया है। इन नए वेरिएंट्स के साथ अब यूजर्स के पास टोटल 5 कलर ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं। चलिए पहले डिवाइस के सभी कलर वैरिएंट्स के बारे में जानते हैं...
नए कलर में मेटैलिक लुक

कंपनी का कहना है कि नए वाले Mist Titanium और Frost Silver को बेहतर मेटैलिक टेक्सचर से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जो फोन के एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ और भी जबरदस्त लुक दे रहा है। इससे पहले ये फोन Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध था।



Infinix Note 60 Pro की कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो Infinix Note 60 Pro के नए वाले Mist Titanium और Frost Silver वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। डिवाइस को आप Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।



लॉन्च ऑफर के तहत फोन के साथ 3,999 रुपये का MagPower Speaker फ्री मिल रहा है। इसके अलावा फोन के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro, 5TB गूगल क्लाउड स्टोरेज, 1 साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, कैशबैक ऑफर्स और EMI ऑप्शन मिल मिल रहे हैं।
Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में JBL-ट्यून डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, IP64 रेटिंग, इन-बिल्ट हार्ट रेट और SpO₂ सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
फोन में Active Matrix Display भी

इतना ही नहीं इस फोन में सबसे बड़ी खासियत इसका Active Matrix Display है, जो पीछे की तरफ कैमरा मॉड्यूल में इंटीग्रेट किया गया है। डिस्प्ले में 288 इंडिपेंडेंट LED पिक्सल दिए गए हैं, जो स्क्रीन ऑफ होने पर नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस, मौसम की जानकारी और कस्टम लाइटिंग इफेक्ट्स शो करती है।


साथ ही इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है जो बेहतर गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान टेम्परेचर को कंट्रोल रखने के लिए इसमें 3D IceCore VC कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है।
Infinix Note 60 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन के कैमरा में AI एडिटिंग टूल्स, Live Photo और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]