ईरान ने पहली बार जारी किया खामेनेई के तबाह घर का वीडियो, दिखे तबाही के निशान
ईरान ने पहली बार जारी किया खामेनेई के तबाह घर का वीडियो, दिखे तबाही के निशान
ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के तेहरान स्थित तबाह घर का पहला आधिकारिक फुटेज जारी किया है, जिसमें हमले के बाद की भारी तबाही दिख रही है। ...और पढ़ें

ईरान ने खामेनेई के तबाह घर का वीडियो जारी किया
फुटेज में इमाम खुमैनी हुसैनीया हॉल में तबाही दिखी
खामेनेई को आज मशहद में दफनाया जाएगा
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल द्वारा 28 फरवरी 2026 को ईरान की राजधानी तेहरान में किए हमले से वहां के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज यानी 9 जुलाई को खामेनेई को दफनाया जाना है।
इस बीच ईरान ने तेहरान का पहला आधिकारिक फुटेज जारी किया है, इस 35 सेकंड के वीडियो में अली खामेनेई के घर इमाम खुमैनी हुसैनीया हॉल में भारी तबाही और मलबा साफ देखा जा सकता है।
यह फुटेज खामेनेई के अंतिम संस्कार के दिन जारी किया गया है। अली खामेनेई को आज उत्तरपूर्वी ईरान में उनके गृह नगर मशहद में दफनाया जाएगा। इसके साथ ही तेहरान, कोम और इराक के पवित्र शिया शहर नजफ और कर्बला में आयोजित अंतिम संस्कार यात्रा का समापन होगा।
इससे पहले ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के शव को तेहरान के ग्रैंड मोसाला में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था और उसे तेहरान और क़ोम की सड़कों से होते हुए जुलूस के रूप में ले जाया गया।
अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला
अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है। अमेरिका ने ईरान नए हवाई हमले किए। इसके बाद गुरुवार की तड़के कुवैत, बहरीन और कतर में ईरानी हमले की चेतावनी देने वाले मिसाइल अलर्ट सायरन बजने लगे। हालांकि, तीनों देशों में किसी नुकसान की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।
अमेरिका का कहना है कि ये हमले मंगलवार को जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन मालवाहक जहाजों पर हुए हमले के जवाब में किए गए थे। इन हमलों के ताजा दौर ने ईरान के दक्षिणी तट के कई शहरों को स्तब्ध कर दिया और कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई।
Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :